फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Five cattle herders who left their cattle unclaimed were fined Rs 5000.

Chamba News: लावारिस मवेशी छोड़ने वाले पांच पशुपालकों को 5000 रुपये जुर्माना

Sat, 30 Sep 2023 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 30 Sep 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
Five cattle herders who left their cattle unclaimed were fined Rs 5000.
चंबा। नगर परिषद चंबा ने लावारिस मवेशी छोड़ने वालों के खिलाफ शिकंजा कस दिया है। नगर परिषद ने पांच पशु मालिकों पर पांच हजार रुपये जुर्माना किया है।
विज्ञापन

नगर परिषद की इस कार्रवाई से शहर में हड़कंप मच गया है। नगर परिषद ने निर्देश दिए हैं कि जो भी पशु मालिक पशुओं को लावारिस छोड़ेंगे, उन पर नियमानुसार जुर्माना किया जाएगा।

गौरतलब है कि शहर में लावारिस पशुओं का जमावड़ा है। इसके चलते यातायात व्यवस्था और दुकानदारों को काफी दिक्कतें पेश आ रही थीं। इस मामले को लेकर नगर परिषद चंबा को अवगत करवाया गया। इसके बाद नगर परिषद की ओर से अभियान शुरू किया गया। नगर परिषद लावारिस घूमने वाले पशुओं को कब्जे में ले रही है और पशु मालिक के आने पर जुर्माना किया जा रहा है। नगर परिषद अध्यक्ष नीलम नैय्यर का कहना है कि लावारिस मवेशी छोड़ने वाले पांच लोगों के चालान काटे गए हैं। उन्हें भविष्य में पशुओं को लावारिस न छोड़ने के बारे में निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed