फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   first snowfall in dalhouise, khajjiar 30 road closed

पर्यटन नगरी डलहौजी, खज्जियार में हुआ वर्ष का पहला हिमपात

Thu, 04 Feb 2021 10:23 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
first snowfall in dalhouise, khajjiar 30 road closed
बर्फबारी से अटे चंबा-जोत मार्ग को बहाल करने में जुटी जेसीबी मशीन। - फोटो : Chamba
संवाद टीम। पर्यटन नगरी डलहौजी और खज्जियार में इस वर्ष का पहला हिमपात होने से सैलानियों के चेहरे खिल उठे हैं। इस दौरान पर्यटकों ने यहां जमकर बर्फबारी का लुत्फ उठाया। वहीं भारी बर्फबारी के कारण जिले के 30 मार्गों पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। इस वजह से जिले के लोगों की जिंदगी पूरी तरह से थम गई है। इसके अलावा भरमौर-पांगी, सलूणी, तीसा, किहार और सिल्लाघ्राट के ऊपरी गांवों में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। भारी बर्फबारी के कारण एचटी लाइनों में आई खराबी से दर्जनों गांव अंधेरे में डूबे हुए हैं।
विज्ञापन

सड़कें बाधित होने से लोगों को कई किमी पैदल चलकर गंत्वयों तक पहुंचना पड़ा। बता दें कि पर्यटन नगरी डलहौजी के लक्कड़मंडी, खज्जियार, पौलहाणी और कालाटोप में चार से डेढ़ फीट तक ताजा हिमपात रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, भरमौर-पांगी, सलूणी, तीसा, किहार, सिल्लाघ्राट की ऊपरी चोटियों में एक से दो फीट तक बर्फबारी हुई।
विज्ञापन

बर्फबारी से लोनिवि मंडल भरमौर में सबसे अधिक दस मार्ग, डलहौजी में दो मार्ग, चंबा मंडल के 9 मार्ग, तीसा मंडल के 6, सलूणी मंडल के 2, किलाड़ मंडल में एक मार्ग बाधित है। लोनिवि ने सड़कों को खोलने का काम शुरू कर दिया है। बर्फबारी और बारिश से बिजली की एचटी लाइन धरवाला, खज्जियार, रायपुर और डलहौजी में तकनीकी खराबी आने से बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोनिवि के अधीक्षण अभियंता डीएस पठानिया ने बताया कि बर्फबारी और बारिश से जिले में 30 मार्गों पर यातायात व्यवस्था बाधित रही। इसे देरशाम तक यातायात को सुचारु करने के लिए विभागीय मशीनरी और लेबर डटी रही।

विद्युत बोर्ड के अधीक्षण अभियंता रूमेल सिंह ने बताया कि जिले में मौसम के बिगड़े मिजाज से धरवाला, खज्जियार, रायपुर और डलहौजी में एचटी लाइन में खराबी पेश आई। इसे देरशाम तक सुचारु करवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed