{"_id":"6af497a428d6e6c7d50bcb29","slug":"fire-breaks-out-in-khakhadi-forest-hundreds-of-pine-trees-feared-burnt-chamba-news-c-88-1-ssml1004-202677-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: खाखड़ी के जंगल में भड़की आग, चीड़ के सैकड़ों पेड़ जलने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: खाखड़ी के जंगल में भड़की आग, चीड़ के सैकड़ों पेड़ जलने की आशंका
Wed, 11 Nov 2026 09:58 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 11 Nov 2026 09:58 PM IST
विज्ञापन
कई किलोमीटर दूर तक दिखा धुएं का गुबार, वन्य जीवों और पक्षियों पर भी मंडराया खतरा
ग्रामीणों ने शरारती तत्वों पर जताया आग लगाने का शक, कार्रवाई और गश्त बढ़ाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
तीसा (चंबा)। चुराह उपमंडल की ग्राम पंचायत तीसा-1 के खाखड़ी जंगल में बुधवार सुबह आग भड़क उठी। देखते ही देखते लपटों ने जंगल के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। आग से उठता धुआं कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया। इससे आसपास के क्षेत्रों में भी लोगों में चिंता का माहौल रहा।
आग की चपेट में आने से चीड़ के सैकड़ों पेड़ों के झुलसने और जलने की आशंका है। जंगल में उगी घास, झाड़ियां और छोटे पौधे भी इसकी भेंट चढ़ गए। आग से वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचने का अंदेशा है। वहीं, जंगल में रहने वाले वन्य जीवों और पक्षियों के भी इसकी चपेट में आने की आशंका जताई जा रही है। पक्षियों के घोंसलों और अंडों को नुकसान पहुंचने की भी संभावना है।
ग्रामीणों ने आशंका जताई कि जंगल में आग किसी शरारती तत्व ने जानबूझकर लगाई है। उन्होंने वन विभाग से घटना की जांच करवाकर दोषियों की पहचान करने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही जंगलों में नियमित निगरानी और गश्त बढ़ाने की अपील की है। उधर, डीएफओ चुराह सुनील गुलेरिया ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही विभागीय टीम को मौके पर रवाना कर दिया गया है। आग से हुए नुकसान का आकलन करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
--