फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   FIR will be made on banners or picketing in college campus

कॉलेज परिसर में बैनर लगाने या धरना देने पर होगी एफआईआर

Sat, 06 Mar 2021 10:19 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
FIR will be made on banners or picketing in college campus
चंबा। स्थानीय कॉलेज में अब बैनर लगाने और धरना-प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं पर व्यक्तिगत एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। कॉलेज प्रशासन की ओर से इस संदर्भ में आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को कॉलेज में एसएफआई और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच हुई मारपीट के बाद कॉलेज प्रशासन ने कड़ा संज्ञान लिया है।
कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी संगठन का कार्यकर्ता निर्देशों को दरकिनार करता है तो उनके खिलाफ नए आदेशों के तहत सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं, दूसरी ओर आपस में मारपीट करने वाले कार्यकर्ताओं को पुलिस चौकी सुल्तानपुर में बुलाकर समझौता हुआ है। जबकि, अनुशासन समिति के समक्ष मारपीट कर कॉलेज का माहौल खराब करने वाले एबीवीपी और एसएफआई कार्यकर्ताओं को सोमवार को पेश किया जाएगा। कमेटी भी कॉलेज में मारपीट जैसी घटनाओं को लेकर अहम निर्णय ले सकती है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शुक्रवार को चंबा कॉलेज में एसएफआई और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हुई थी। इसके चलते कॉलेज में माहौल तनावपूर्ण हो गया था। कॉलेज प्रशासन ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव किया था। जबकि सुल्तानपुर चौकी में भी मारपीट करने वाले 15 कार्यकर्ताओं को तलब किया गया था। वहीं, फरवरी माह में भी इन दोनों संगठनों की गर्ल्स पदाधिकारियों के बीच भी मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। बहरहाल, लगातार मारपीट की दो घटनाओं के बाद अब कॉलेज प्रशासन ने सख्त हिदायत जारी करते हुए निर्देशों की अवहेलना करने वाले कार्यकर्ताओं पर व्यक्तिगत एफआईआर दर्ज करवाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंबा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शिवदयाल शर्मा ने यह जानकारी दी है।
उन्होंने कहा कि कॉलेज में पोस्टर, बैनर और धरने-प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं के खिलाफ अब व्यक्तिगत एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। बताया कि शुक्रवार को हुई मारपीट के बाद कॉलेज प्रशासन ने नए आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि मारपीट करने वाले कार्यकर्ताओं को अनुशासन समिति के समक्ष सोमवार को पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed