{"_id":"57dd6fb14f1c1b0c32d48874","slug":"father-broke-child-leg","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुपाहड़ा में पिता ने तोड़ी बेटी की टांग, मां ने किया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुपाहड़ा में पिता ने तोड़ी बेटी की टांग, मां ने किया केस
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
Updated Sat, 17 Sep 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर थाना के तहत पुलिस ने एक ग्यारह वर्षीय बच्ची की टांग तोड़ने के आरोप में उसके पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। यह शिकायत बच्ची की मां के बयान के आधार पर दर्ज की गई है। आरोपी की पहचान महेंद्र कुमार निवासी तलेई पंचायत कुपाहड़ा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
टांग टूटने के बाद बच्ची चलने फिरने की हालत में नहीं है। उसे चाइल्ड लाइन संस्था की मदद से शनिवार को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पीड़ित मां गोरखी देवी ने पुलिस को बताया कि उसका पति नशेड़ी है और अपनी इस लत की वजह से अक्सर मारपीट करता है। तीन दिन पहले सुबह के समय उसने बच्ची को लात मारी जिसकी वजह से वह नीचे गिर गई, जिससे उसकी टांग टूट गई। इस घटना के बारे में बच्ची की मां ने अपने भाई को सूचना दी थी। जिस पर बच्ची के मामा ने चाइल्ड लाइन संस्था के संयोजक कपिल शर्मा से संपर्क साधा और चाइल्ड लाइन की टीम शनिवार को तलेई पहुंच गई।
विज्ञापन
कपिल शर्मा ने बताया कि यहां उन्होंने स्थानीय वार्ड सदस्य से भी बातचीत की है। जिसमें वार्ड सदस्य ने व्यक्ति के नशेड़ी होने की पुष्टि कर दी। उन्होंने बताया कि वे बच्ची को मोटरसाइकिल पर अस्पताल ले आए। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे दाखिल कर लिया है। उधर, डीएसपी वीर बहादुर ने भी घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि चाइल्ड लाइन संस्था की ओर से संपर्क साधा गया था। जिसके बाद पुलिस की टीम को अस्पताल भेजा गया है। यहां बच्ची और उसकी मां के बयान दर्ज किए जाएंगे। जिसके बाद पुलिस आगामी कार्रवाई करेेगी।
विज्ञापन