फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   father and daughter died in road accident

सिहुंता सड़क हादसे में घायल बाप-बेटी की मौत

Wed, 02 Mar 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिहुंता (चंबा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सिहुंता (चंबा) Updated Wed, 02 Mar 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
सिहुंता में सड़क हादसे में घायल बाप-बेटी की मौत हो गई है। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल टांडा रेफर किया गया था। यहां पहुंचने के कुछ देर बाद संजीव कुमार पुत्र नारायण सिंह निवासी हटली ने मंगलवार देर शाम दम तोड़ दिया। जबकि, टांडा से चंडीगढ़ रेफर की गई उसकी बेटी की भी रास्ते में ही मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव बुधवार को परिजनों को सौंप दिए गए। जब दोनों शव हटली पहुंचे तो पूरा गांव गम में डूब गया। पीड़ित परिवार के घर लोगों का हुजूम एकत्र हो गया। यहां मौजूद हर कोई उस मनहूस घड़ी को कोस रहा था, जब दोनों बाप-बेटी सिहुंता के लिए निकले थे। गौरतलब है कि संजीव कुमार अपनी बेटी के साथ स्कूटी पर मंगलवार को सिहुंता से वापस लौट रहे थे। बलाणा पंचायत में स्कूटी अनियंत्रित होकर शिमला से चंबा लौट रही निगम की बस से टकरा गई। दोनों जख्मी हो गए थे। जिन्हें पहले शाहपुर और उसके बाद टांडा ले जाया गया था। लेकिन दोनों को बचाया नहीं जा सका। उधर, हादसे के बाद नायब तहसीलदार सिहुंता जगदीश लाल बुधवार को प्रभावित परिवार से मिलने पहुंचे और उन्होंने परिवार को बीस हजार रुपये की फौरी मदद प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed