फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Farmers of Churah will learn the tricks of mushroom production in Palampur

Chamba News: चुराह के किसान पालमपुर में सीखेंगे मशरूम उत्पादन के गुर

Mon, 12 Jan 2026 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 12 Jan 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Farmers of Churah will learn the tricks of mushroom production in Palampur
चुराह (चंबा)। चुराह ब्लॉक के तीसा क्षेत्र के 30 किसान पालमपुर में मशरूम उत्पादन के गुर सीखेंगे। द हंस फाउंडेशन और एलआईसी एचएफएल के संयुक्त तत्वावधान में तीसा क्षेत्र किसानों का समूह मशरूम विकास परियोजना केंद्र पालमपुर, जिला कांगड़ा को रवाना हुआ। यह प्रशिक्षण 12 जनवरी से 16 जनवरी तक पांच दिन तक चलेगा।
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत किसानों को मशरूम की आधुनिक खेती, बीज (स्पॉन) तैयार करने की विधि, उत्पादन तकनीक, रोग नियंत्रण, भंडारण और विपणन की व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी। विशेषज्ञों द्वारा किसानों को यह भी बताया जाएगा कि कम लागत में बेहतर उत्पादन कर किस तरह अतिरिक्त आमदनी हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन

द हंस फाउंडेशन तीसा के विषय वस्तु विशेषज्ञ रोहित राठौर ने बताया कि संस्था का उद्देश्य चुराह जैसे दुर्गम क्षेत्रों के किसानों को स्वरोजगार से जोड़ना और उनकी आय बढ़ाना है। मशरूम उत्पादन एक ऐसा व्यवसाय है, जिसमें कम जगह, कम समय और कम पूंजी में बेहतर मुनाफा संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रशिक्षण के माध्यम से किसानों को व्यावहारिक ज्ञान दिया जा रहा है, ताकि वे लौटकर अपने-अपने गांवों में इसे सफलतापूर्वक अपना सकें। किसानों ने इस प्रशिक्षण को लेकर उत्साह जताया है। उनका कहना है कि इस तरह के कार्यक्रम उन्हें नई तकनीक सीखने और अपने क्षेत्र में रोजगार के नए साधन विकसित करने का अवसर देते हैं। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद ये किसान अपने-अपने गांवों में मशरूम उत्पादन को बढ़ावा देंगे, जिससे क्षेत्र में आय के नए रास्ते खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed