फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Farmers' hard work wasted, insects destroyed maize and rice crops

Chamba News: किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, कीटों ने मक्की-धान की फसल की तबाह

Tue, 22 Jul 2025 12:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 22 Jul 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Farmers' hard work wasted, insects destroyed maize and rice crops
कामला में बारिश के कारण खेतों में पड़े गड्ढे और बिछी धान की फसल: संवाद
चंबा। जिले के किसानों पर इस बार मानसून भारी पड़ गया है। बारिश और कीट प्रकोप ने मक्की और धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। खेतों में जलभराव से खड़ी फसलें बिछ गई हैं तो वहीं मक्की के पौधों पर कीटों का हमला किसानों की चिंता का कारण बना हुआ है।
विज्ञापन

चंबा, सिहुंता, कामला और गरनोटा क्षेत्रों में तेज बारिश के कारण खेतों में गड्ढे बन गए हैं जिनमें पानी भरने से धान की फसल पूरी तरह जमीन पर बिछ गई है। कुछ स्थानों पर धान के पौधे बह भी गए हैं जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान की आशंका है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर मक्की की फसल को कीटों ने बर्बाद कर दिया है। पत्ते पीले पड़ने लगे हैं और पौधे सूखने की कगार पर हैं। किसानों में नेक राज, विनय कुमार, माधो राम, बलदेव सिंह, किशोरी लाल, हेम राज ने बताया कि यदि जल्द उपाय नहीं किए गए तो इस सीजन की फसल से हाथ धोना पड़ेगा। विशेषकर कीट का प्रकोप मैहला ब्लॉक में पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विभाग नुकसान का जायजा ले रहा है। विभाग की ओर से कहा गया है कि फसल क्षति का सर्वे कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है ताकि प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाया जा सके। किसानों ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द क्षेत्रों का निरीक्षण कर आर्थिक सहायता मुहैया करवाई जाए।

कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. भूपेंद्र सिंह का कहना है कि मैहला ब्लॉक में अधिक फॉल आर्मी वर्म ने फसल पर हमला किया है। नुकसान की रिपोर्ट तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed