फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Farmers engaged in harvesting paddy

Chamba News: धान की कटाई में जुटे किसान

Sun, 26 Oct 2025 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 26 Oct 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Farmers engaged in harvesting paddy
सिहुंता (चंबा)। इन दिनों चंबा जिले के सिहुंता, कामला, समोट और आसपास के इलाकों के खेत धान की फसल से चमक उठे हैं। हर तरफ खेतों में किसानों की मेहनत की झंकार सुनाई दे रही है। सुबह-सुबह जैसे ही सूरज की किरणें खेतों में पड़ती हैं, किसान परिवार अपने औजार लेकर फसल की कटाई में जुट जाते हैं। शाम ढलने तक खेतों में उनकी मेहनत जारी रहती है।
विज्ञापन

कहीं महिलाएं धान की बालियां बीन रही हैं तो कहीं बच्चे काम में हाथ बटा रहे हैं। हर ओर रौनक और व्यस्तता का माहौल है। गांवों के खेत अब सुनहरी फसल से ऐसे महक रहे हैं, जैसे मेहनत की खुशबू हवाओं में घुल गई हो।
विज्ञापन

किसान अशोक कुमार, कुलभूषण उपमन्यू, कुलदीप कुमार, सतीश कुमार और रमन ने बताया कि इस बार फसल अच्छी हुई है। अब बंपर पैदावार की उम्मीद है। मौसम साथ दे दे तो कुछ ही दिन में पूरी फसल घर पहुंच जाएगी। उधर, कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि इस समय धान की कटाई के लिए मौसम बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि वे जल्द कटाई का काम पूरा कर लें, क्योंकि बारिश से फसल को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed