फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Farmers and gardeners are happy with the lifesaver given to their crops.

Chamba News: फसलों को मिली संजीवनी से चहके किसान-बागवान

Sun, 04 Feb 2024 10:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Farmers and gardeners are happy with the lifesaver given to their crops.
चंबा। जिले में बारिश और बर्फबारी होने से किसानों और बागवानों ने राहत की सांस ली है। करीब तीन माह बाद बारिश होने से किसानों की ओर से बीजी गई फसलों को संजीवनी मिली है। यह बारिश और बर्फबारी सेब की पैदावार के लिए भी काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। किसानों और बागवानों के मुताबिक गेहूं की पैदावार के लिए यह बारिश सही है लेकिन सेब की बेहतर पैदावार के लिए अभी भी बर्फबारी की दरकार है। बताया कि करीब तीन माह तक बारिश न होने से गेहूं की फसल और सेब बगीचों को काफी नुकसान पहुंचा है। प्रतिदिन खेत और बगीचे सूखे की चपेट में आ रहे थे लेकिन, अब बारिश होने से पूरी फसल बर्बाद होने से बच गई है। इस बारिश और बर्फबारी का किसानों और बागवानों को लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन


किसानों योगराज, भूषण सिंह, प्रदीप कुमार, सुशील, दिनेश, मनोज कुमार, दिवान चंद आदि का कहना है कि वे खेतीबाड़ी पर ही निर्भर रहते हैं। इससे उनके परिवार का पालन पोषण होता है लेकिन, बारिश न होने से उनकी चिंताएं काफी बढ़ चुकी थीं। अब उन्हें उम्मीद है कि फसल को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचेगा। कुल मिलाकर बारिश और बर्फबारी होने के बाद किसानों-बागवानों के चेहरों से गायब रौनक लौट आ गई है।
विज्ञापन

कृषि उपनिदेशक डॉ. कुलदीप धीमान ने बताया कि बारिश से गेहूं और जौ की फसल को संजीवनी मिली है। कहा कि इस बार बारिश काफी देरी से हुई है। इस बारिश से अब औसतन पैदावार होने की उम्मीद जग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed