{"_id":"6927381844408eae6900e2a6","slug":"ex-serviceman-cheated-of-rs-1471-lakh-chamba-news-c-88-1-ssml1004-167638-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पूर्व सैनिक से 14.71 लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पूर्व सैनिक से 14.71 लाख रुपये की ठगी
Wed, 26 Nov 2025 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 26 Nov 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
चंबा। कम समय में अच्छा रिटर्न देने का लालच देकर पूर्व सैनिक से 14.71 रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। ऑनलाइन निवेश के नाम पर फर्जी कंपनी ने पूर्व सैनिक को ठगी का शिकार बनाया है।
पीड़ित ने पुलिस थाना में इसकी शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपने स्तर पर अब मामले की जांच आरंभ कर दी है।
पुलिस को सौंपी शिकायत में पीड़ित पूर्व सैनिक गुरबचन सिंह पुत्र पृथी सिंह गांव नौण ने शिकायत में बताया कि उसे निवेश कंपनियों के नाम पर फोन कॉल और मैसेज आए। कॉल करने वाले शातिरों ने स्वयं को कंपनी के अधिकारी बताते हुए उसे बड़े मुनाफे का लालच दिया।
इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि उनके प्लेटफॉर्म पर निवेश करने से कम समय में अच्छा रिटर्न मिलेगा। कंपनी की ओर से बार-बार आग्रह और भरोसा दिलाने पर वह उनके जाल में फंस गया। आरोपियों ने उसे एक वेबसाइट और लिंक भेजकर वहां निवेश की प्रक्रिया शुरू करवाई। इसके बाद 17 अगस्त 2025 को कंपनी के बताए गए नंबर के माध्यम से करीब 14.71 लाख रुपये यूपीआई नंबर, आरटीजीएस की राशि जमा कर दी तो निवेश की राशि जमा होते ही पहले कुछ दिन तक लाभ देने का दावा किया। जैसे ही उन्होंने मुनाफा और मूलधन वापस मांगा उनका फोन उठाना बंद कर दिया। कई बार संपर्क करने के बावजूद उसे न तो कोई उत्तर मिला और न ही उसका पैसा वापस लौटाया गया है।
विज्ञापन
डीसीपी चंबा रंजन शर्मा पूर्व सैनिक ने ऑनलाइन निवेश के नाम पर उनसे 14.71 लाख रुपये की ठगी की शिकायत मिली है। पुलिस विभाग की ओर से साइबर सेल की सहायता से मामले की जांच आरंभ कर दी है। मामले से जुड़े आवश्यक बैंक खाते, मोबाइल नंबर, लेन-देन और तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है।