फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Employment fair will be held on 17th in Garnota ITI

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गरनोटा में 17 फरवरी को आयोजित होगा रोजगार मेला

Tue, 08 Feb 2022 09:35 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 09:35 PM IST
विज्ञापन
Employment fair will be held on 17th in Garnota ITI
चंबा। 17 फरवरी को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गरनोटा में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें ईस्टमैन ग्रुप बद्दी की ओर से दो सौ पदों को भरा जाएगा। उन्होंने बताया कि विभिन्न व्यवसायों फिटर, प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन मेकेनिक मोटर व्हीकल, वेल्डर, कोपा, बीटेक, इलेक्ट्रिकल डिप्लोमा के अलावा प्लस टू पास और कंप्यूटर सर्टिफिकेट प्राप्त अभ्यर्थी रोजगार मेले में हिस्सा ले सकते हैं। प्र
विज्ञापन

धानाचार्य राजेश पुरी ने बताया कि संस्थान के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर अभिषेक बगवान ने बताया कि आईटीआई और डिप्लोमा श्रेणी में चयनित युवाओं को मासिक वेतन 9 हजार, 12वीं पास युवाओं को मासिक वेतन 8250 और बीटेक पास युवाओं को मासिक वेतन 15 हजार रखा गया है। इसके अलावा कंपनी की ओर से भविष्य निधि, ईएसआईसी सुविधा, सवेतन छुट्टियां, ग्रेच्युटी, अतिरिक्त हाजिरी इनाम, सामूहिक दुर्घटना बीमा योजना सहित कैंटीन जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। बताया कि साक्षात्कार के दौरान इच्छुक युवा शैक्षिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, चार पासपोर्ट साइज फोटो के साथ 17 फरवरी को प्रात: 10 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गरनोटा में होने वाले रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed