फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Employment fair in Chamba College on 16

चंबा कॉलेज में रोजगार मेला 16 को

Fri, 11 Mar 2022 11:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
Employment fair in Chamba College on 16
चंबा। चंबा कॉलेज परिसर में 16 मार्च को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विभिन्न कंपनियां 3687 रिक्त पदों पर युवाओं की भर्ती करेंगी। यह आयोजन जिला रोजगार कार्यालय चंबा और राजकीय महाविद्यालय चंबा के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि इस दौरान कुशल, अकुशल, आईटीआई और एचपीकेवीएन कोर्स के उत्तीर्ण विद्यार्थी, डिप्लोमा और डिग्री धारकों के करीब 3687 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इस दौरान कई नामी कंपनियां योग्यता अनुसार पदों को भरेंगी।
विज्ञापन

आवेदकों की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित होने वाले युवाओं को 7,000 से 30,000 तक अथवा योग्यता अनुसार वेतन प्रदान किया जाएगा। इच्छुक आवेदकों को शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और बायोडाटा आदि साथ लेकर 16 मार्च को सुबह 9 बजे राजकीय महाविद्यालय के सुल्तानपुर परिसर में पहुंचना होगा। उन्होंने कहा कि रोजगार मेले में कोरोना से बचाव के लिए बनाए गए नियमों की अनुपालना सुनिश्चित करना अनिवार्य रहेगा। गौरतलब है कि कोरोना महामारी के बाद जिले में पहला रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। कोरोना महामारी के दो वर्षों में विभाग की ओर से वर्चुअल और कैंपस इंटरव्यू ही आयोजित कर बेरोजगारों को रोजगारन्मुख किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed