{"_id":"6612cd0bce78f4b4c405ef71","slug":"electricity-will-remain-closed-in-chuwadi-area-today-chamba-news-c-88-1-cmb1002-122134-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चुवाड़ी परिक्षेत्र में आज बंद रहेगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चुवाड़ी परिक्षेत्र में आज बंद रहेगी बिजली
Sun, 07 Apr 2024 10:12 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 07 Apr 2024 10:12 PM IST
विज्ञापन
चुवाड़ी परिक्षेत्र में आज बंद रहेगी बिजली
चुवाड़ी (चंबा)। विद्युत उपमंडल चुवाड़ी के तहत 100 केवीए सुदली चौक चुवाड़ी के रखरखाव के चलते आठ अप्रैल को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली बंद रहेगी। विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता राकेश वर्मा ने यह जानकारी दी। कहा कि यह कार्य मौसम की परिस्थितियों पर निर्भर रहेगा। उन्होंने क्षेत्र के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। संवाद
--
सरौथा नाला क पास लगे कूड़े के ढेर
चंबा। टीबी वार्ड के साथ लगते सरौथा नाला के पास पिछले कई दिन से कूड़े के ढेर लगे हैं। इसे वहां से हटाने की जहमत नहीं उठाई जा रही है। ऐसे में आवाजाही करने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उक्त स्थान पर कूड़े से भरे बोरे रखे गए हैं। इससे गंदगी पसरी है। वहीं बदबू भी फैली रहती है। सफाई कर्मियों की ओर से इन्हें वहां से नहीं उठाया गया है। लोगों में रीता देवी, राज कुमार, सीमा कुमारी, मनोज कुमार, सतीश कुमार और रोशन का कहना है कि कई बार यहां से कूड़ा उठाने के लिए अवगत किया गया है, लेकिन आज दिन तक समस्या का समाधान होता नजर नहीं आ रहा है। इसका खामियाजा आवाजाही कर रहे लोगों को भुगतना पड़ रहा है।