फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Electric bus running in files for seven months

Chamba News: सात महीने से फाइलों में ही दौड़ रही इलेक्ट्रिक बस

Thu, 25 Jul 2024 10:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 25 Jul 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
Electric bus running in files for seven months
चंबा। जिले में इलेक्ट्रिक बसें चलाने का मामला लटकता जा रहा है। सात इलेक्ट्रिक बसें चलाने के लिए निगम प्रबंधन ने सात महीने पहले प्रस्ताव तो भेजा था, लेकिन अभी तक न तो बसें मिल पाई हैं और न ही चार्जिंग स्टेशन स्थापित हो पाए हैं।
विज्ञापन

चंबा छह और भटियात क्षेत्र में एक चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की योजना बनाई गई थी। इलेक्ट्रिक बसें चलाने का प्रस्ताव अभी फाइलों में ही घूम रहा है। शहर के चालीस किलोमीटर के दायरे में इलेक्ट्रिक बसें चलने से लाेगों को काफी सुविधा मिलनी थी, लेकिन लोगों को इनके लिए अभी इंतजार करना पड़ सकता है। उधर, निगम का चंबा डिपो पहले ही बसों की कमी से जूझ रहा है। बसों की हालत खस्ता होने के कारण कई रूट बंद करने पड़े हैं। ऐसे में शहर के दायरे में इलेक्ट्रिक बसें चलने से राहत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन अभी तक प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि निगम प्रबंधन ने चंबा में इलेक्ट्रिक बसें चलाने की योजना बनाई थी। ये बसें चालीस किलोमीटर के दायरे में चलनी हैं। निगम प्रबंधन ने 22 इलेक्ट्रिक बसों की मांग की थी। सात माह बाद भी इलेक्ट्रिक बसें नहीं आई हैं। ऐसे में लग रहा है कि इलेक्ट्रिक के बजाय अब चंबा डिपो को डीजल बसें ही मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह ने कहा कि डीजल और इलेक्ट्रिक बसों की मांग का प्रस्ताव भेजा गया है। इसे अभी तक स्वीकृति नहीं मिल पाई है। चार्जिंग स्टेशन बनने के लिए सरकार की ओर से आदेश नहीं आए हैं।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed