{"_id":"5f4d24dd8ebc3e3d092429a3","slug":"eight-yaer-child-15-corona-positive-in-chamba-chamba-news-sml343563994","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ वर्षीय बच्ची सहित जिला में पंद्रह लोग निकले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ वर्षीय बच्ची सहित जिला में पंद्रह लोग निकले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। चंबा शहर के हरदासपुरा वार्ड में आठ वर्षीय बच्ची समेत जिले में कोरोना के 15 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 12 मरीजों ने कोरोना से जंग भी जीती है। रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि होने के बाद सभी मरीजों को कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया है।
जिले में अब कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 87 हो गई है। जबकि कुल मरीजों का आंकड़ा 430 पहुंच गया है। इसमें से 338 कोरोना मरीज स्वस्थ भी हो चुके हैं। इसके अलावा जिले में कोरोना से चार लोगों की मौत हुई है।
सोमवार को शहर के हरदासपुरा वार्ड में एक परिवार के तीन सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसमें 79 वर्षीय महिला, 60 वर्षीय व्यक्ति और आठ साल की बच्ची शामिल हैं। इसके साथ जुलाहकड़ी वार्ड में छह लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन लोगों के सैंपल स्वास्थ्य विभाग ने 29 अगस्त को लिए थे। इनकी रिपोर्ट सोमवार को सीएमओ के पास पहुंची।
विज्ञापन
छह कोरोना पॉजिटिव मरीजों में 59 वर्षीय महिला, 28 वर्षीय युवक, 20 वर्षीय युवक, 18 वर्षीय युवती, 42 और 52 वर्षीय महिला शामिल हैं। इसके अलावा तीसा ब्लॉक में तीस वर्षीय महिला भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। इसके अलावा ठुकरेड़ी गांव से 84 वर्षीय पुरुष और 59 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है।
जबकि, चमेरा पावर स्टेशन द्वितीय में होम क्वारंटीन एक 30 वर्षीय महिला, चमेरा चरण तृतीय में एक 31 वर्षीय युवक, करियां मेन बाजार में रहने वाले 28 वर्षीय युवक भी कोरोना संक्रमित आया है।
इनसेट
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि चंबा में 15 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। विभाग ने संक्रमित मरीजों को कोविड केयर सेंटरों में शिफ्ट कर दिया है।