{"_id":"56e061cd4f1c1b5a558b456a","slug":"eight-copywriter-captured","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुवाड़ी में जमा दो कक्षा के इतिहास विषय की परीक्षा में आठ नकलची पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुवाड़ी में जमा दो कक्षा के इतिहास विषय की परीक्षा में आठ नकलची पकड़े
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
Updated Fri, 18 Mar 2016 03:46 PM IST
विज्ञापन
जमा दो कक्षा के बुधवार को हुए इतिहास विषय के पेपर में आठ परीक्षार्थियों को परीक्षा हाल में नकल करते पाया गया। इस बात का खुलासा तब हुआ जब जिला उच्च शिक्षा अधिकारी की अगुवाई में नकलरोधी उड़नदस्ते ने चुवाड़ी स्कूल का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
इससे पहले की निरीक्षण की बात परीक्षा हाल तक पहुंच पाती। उड़नदस्ते में शामिल अधिकारियों ने मुश्तैदी दिखाते हुए परीक्षा हाल में आठ ऐसे विद्यार्थियों को पकड़ कर उनके केस बना दिए जो पर्चे से परीक्षा के प्रश्न पत्र सुलझा रहे थे।
विज्ञापन
नकलरोधी दस्ते की अगुवाई कर रहे जिला उच्च शिक्षा उपनिदेशक विजय सिंह ठाकुर ने बताया कि शिक्षा विभाग परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए तत्पर है। पूरे जिले में उड़नदस्तों के माध्यम से नकल रोकने के लिए औचक निरीक्षण किए जा रहे हैं। आगामी भविष्य में भी यह मुहिम जारी रहेगी।
विज्ञापन