फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   ECG company's tender ended, problems of patients increased

Chamba News: ईसीजी कंपनी का टेंडर खत्म, बढ़ी मरीजों की मुसीबतें

Tue, 02 Apr 2024 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
ECG company's tender ended, problems of patients increased
चंबा। मेडिकल कॉलेज में ईसीजी कंपनी का टेंडर खत्म होने के बाद मरीजों की मुसीबतें काफी बढ़ी हैं। कंपनी प्रबंधन का 31 मार्च को टेंडर खत्म होने के बाद कंपनी ने अपनी मशीनरी समेट ली। नतीजतन, ईसीजी करवाने के लिए पहुंचने वाले मरीजों को न चाहते हुए भी मेडिकल कॉलेज चंबा से बाहर का रुख करना पड़ रहा है। इसकी सूचना मिलने के बाद अब व्यवस्था को सुचारु करवाने के लिए अस्पताल प्रबंधन की ओर से उपायुक्त से संपर्क साधा गया। साथ ही उपायुक्त के आदेशानुसार अस्पताल प्रबंधन ने ईसीसी कंपनी को आदर्श आचार संहिता हटने तक मरीजों को ईसीजी की सहूलियत प्रदान करने के निर्देश दिए। खैर, मंगलवार को पहले की तरह ही मरीजों को ईसीजी की सहूलियत मिलना आरंभ हो गई है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विपन ठाकुर ने बताया कि ईसीजी सेवाओं के लिए सेवारत कंपनी का टेंडर खत्म हो चुका है। मरीजों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त चंबा के माध्यम से निर्वाचन आयोग को पत्र लिख कर अब पुन: ईसीजी कंपनी को ही आदर्श आचार संहिता हटने तक मरीजों को सहूलियत प्रदान करने की व्यवस्था करवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed