{"_id":"6220f1bc6116930f987bb193","slug":"drinking-water-supply-stalled-in-four-villages-of-poolan-chamba-news-sml401412467","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूलन के चार गांवों में पेयजल सप्लाई ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूलन के चार गांवों में पेयजल सप्लाई ठप
विज्ञापन
Drinking water supply stalled in four villages of Poolan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरमौर (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर की पूलन पंचायत के आधा दर्जन गांवों में दो माह से पानी के लिए हाहाकार मचा है। सिरड़ी, ठठान, डुग और कंडेलू गांव में पेयजल आपूर्ति बंद पड़ी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारी को बार-बार सूचित करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने विभाग को चेतावनी दी है कि जल्द पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो वे सभी खाली बर्तन लेकर कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ जाएंगे। उसके बाद जो भी परिस्थिति पैदा होगी, उसकी जिम्मेदारी विभाग और प्रशासन की होगी। क्योंकि, ग्रामीण अपनी समस्या के समाधान के लिए कई बार विभाग को सूचित कर चुके हैं।
कड़ाके की ठंड होने के कारण पेयजल पाइप जाम हो गए हैं। उन्हें बहाल करवाने में विभाग सुस्त रवैया अपना रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी बर्फबारी होती थी लेकिन, एक माह से अधिक कभी भी पेयजल आपूर्ति बाधित नहीं रही। लेकिन, इस बार दो माह बीतने के उपरांत भी पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। इससे विभागीय कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आती है। पूलन पंचायत की प्रधान अनीता कपूर ने बताया कि 15 मार्च तक विभाग ने गांव में पेयजल आपूर्ति को बहाल नहीं करवाया तो ग्रामीणों को साथ लेकर धरना दिया जाएगा। कहा कि लोगों को पीने के पानी का जुगाड़ करने के लिए मीलों पैदल चलना पड़ रहा है।
जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता विवेक चंदेल का कहना है कि गांव में पानी की आपूर्ति करने वाला स्रोत भारी बर्फबारी के कारण जाम हो चुका है। पेयजल पाइप जम गए हैं। इसे बहाल करने में विभागीय कर्मचारी डटे हुए हैं। जल्द पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।