{"_id":"67095c3997eb74fe2f03967e","slug":"drinking-water-bills-for-two-three-months-should-be-given-together-chamba-news-c-88-1-ssml1004-134918-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: एकसाथ दिए जाएं दो-तीन महीने के पेयजल बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: एकसाथ दिए जाएं दो-तीन महीने के पेयजल बिल
Fri, 11 Oct 2024 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 11 Oct 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुवाड़ी (चंबा)। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन चुवाड़ी ने मांग की है कि प्रदेश के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के बिल दो या तीन माह बाद दिए जाएं। सभी परिवार पूरे साल के बिल का एकसाथ भुगतान नहीं कर सकते हैं।
बिलों की तर्ज पर ही उपभोक्ता को नियमित पेयजल की सप्लाई देने का भी प्रबंध किया जाए, जिससे लोगों को पानी के लिए भटकना न पड़े। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन खंड चुवाड़ी की बैठक ओंकार सिंह की अध्यक्षता में पीडब्ल्यूडी विश्रामगृह में हुई। इसमें पेंशनरों की समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में सभी सदस्यों ने अपनी समस्याएं रखीं। सबसे पहले खंड के सदस्य प्रेम गुप्ता के आकस्मिक निधन पर शोक जताया गया।
बैठक में सभी सदस्यों ने सरकार से एसोसिएशन की मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की। कहा गया कि पेंशनरों को महंगाई भत्ते की लंबित किस्तों का एक मुश्त भुगतान किया जाए। वर्ष 2016 से 2022 के मध्य सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर मिलने वाले ग्रेच्युटी लीव इन कैशमेंट और अन्य भत्तों की बकाया राशि का भुगतान किया जाए। यह बिल करीब एक वर्ष से भी अधिक समय से निलंबित पड़े हैं। सरकार से मांग की है कि वर्ष 2015 से पहले के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पुन: वेतन निर्धारण के मामले लंबित हैं। इन्हें शीघ्र संशोधित कर पेंशनरों को इसका लाभ दिया जाए। बैठक में ओंकार सिंह, शांडिल्य, काशीराम, भूरी सिंह वर्मा, काशीराम, ज्ञान चंद, अजय महाजन, नवीन चंद्र पुरी, अनिल पाठक, लाल सिंह, राजकुमार, केवल कृष्ण आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
--