{"_id":"67128c55312902e92d030a3b","slug":"dog-catchers-team-did-not-reach-from-dharamshala-to-catch-abandoned-dogs-chamba-news-c-88-1-ssml1004-135395-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: लावारिस कुत्तों को पकड़ने धर्मशाला से नहीं पहुंची डॉग कैचर की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: लावारिस कुत्तों को पकड़ने धर्मशाला से नहीं पहुंची डॉग कैचर की टीम
Fri, 18 Oct 2024 09:57 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 18 Oct 2024 09:57 PM IST
विज्ञापन
चंबा। शहर में लावारिस कुत्तों के आतंक से लोगों को निजात दिलाने के लिए धर्मशाला से डॉग कैचर की टीम नहीं पहुंची। शुक्रवार को दिन भर चंबा शहर के लोग इंतजार करते रहे कि धर्मशाला से डॉग कैचर की टीम आएगी और लावारिस कुत्तों को पकड़कर ले जाएगी, लेकिन शाम ढलने के बाद भी कोई टीम नहीं पहुंची।
वीरवार को नगर परिषद ने लोगों को आश्वासन दिया था कि शहर में घूमने वाले लावारिस कुत्तों को पकड़ने के लिए धर्मशाला से डॉक कैचर की टीम बुलाई गई है। लोग आस लगाकर बैठे थे कि शायद शुक्रवार को टीम आएगी और शहर में घूमने वाले सभी लावारिस कुत्तों को पकड़ लेगी, लेकिन ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला। इस वजह से लोगों में कुत्तों को लेकर बना डर अभी तक बरकरार है। शहर के हर गली में लावारिस कुत्ते बेखौफ घूम रहे हैं। ये राहगीरों पर किसी भी समय झपट सकते हैं। इसलिए शहर वासी नगर परिषद और जिला प्रशासन से यही मांग कर रहे थे कि इन कुत्तों को पकड़ कर शहर से बाहर खदेड़ा जाए। अभी तक नगर परिषद की तरफ से ऐसी कोई कार्रवाई देखने को नहीं मिली है। लावारिस कुत्तों को मारकर नप परिषद अपना पल्ला झाड़ रही है। शहर में दर्जनों लावारिस कुत्ते अभी भी घूम रहे हैं। शहर के दो दर्जन लोगों पर ये लावारिस कुत्ते हमला कर चुके हैं। उधर, नप की अध्यक्ष नीलम नैय्यर ने बताया कि धर्मशाला से डॉग कैचर की टीम बुलाई गई है। यह टीम शीघ्र चंबा में लावारिस कुत्तों को पकड़ेगी। इसके बाद इन कुत्तों को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाए जाएंगे।
--