फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Doctor said, pay fixation should be done on the lines of Punjab Pay Commission

सीविल अस्पताल तीसा में चिकित्सकों की हड़ताल जारी, बढ़ने लगी दिक्कतें

Sun, 20 Feb 2022 10:10 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 10:10 PM IST
विज्ञापन
Doctor said, pay fixation should be done on the lines of Punjab Pay Commission
तीसा (चंबा)। सिविल अस्पताल तीसा में चिकित्सकों की हड़ताल11वें दिन भी जारी रही। हालांकि रविवार को सीएचसी तीसा में मरीजों की संख्या कम रही, लेकिन सुबह 9 बजे के करीब इलाज करवाने पहुंचने वाले मरीजों को साढ़े ग्यारह बजे के बाद उपचार मिल सका।
विज्ञापन

सीएचसी तीसा के बीएमओ डॉ. ऋषि पुरी, चिकित्सक दिकांक्षी, डॉ. अमर, डॉ. नीतीश, डॉ. विवेक, डॉ. अकांक्षा और डॉ. निखिल ने बताया कि चिकित्सक विभिन्न विसंगतियों को दूर करने की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा चिकित्सकों ने सरकार से मांग उठाई है कि पंजाब वेतन आयोग की तर्ज पर पे लिमिट 2,17,600 से 2,36,600 की जाए।
विज्ञापन

चिकित्सकों की पदोन्नति में काफी सीमित विकल्प होने की वजह से एसपीएस की 4-9-14 की स्कीम को दोबारा शुरू किया जाए। प्रदेश के चिकित्सकों को पंजाब की तर्ज पर पीजी भत्ता दिया जाए। एनपीए को भी 25 प्रतिशत रखा जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अफसरशाही के चक्कर में पंजाब पे-कमीशन को आधा-अधूरा और भेदभावपूर्ण तरीके से लागू कर रही है। इस कारण चिकित्सकों में आक्रोश है। इस व्यवस्था से नए चिकित्सकों पर एनपीए न लागू कर उसे करीब 60 प्रतिशत पे-स्केल पर काम शुरू करना पड़ेगा। कहा कि सरकार ने जल्द उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। चिकित्सकों की हड़ताल के चलते मरीजों को काफी मुश्किलें उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed