फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   doctor

चिकित्सक मरीजों को अपना परिवार मान कर रहे उनकी सेवाएं

Mon, 20 Apr 2020 08:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
doctor
चंबा। कोरोना महामारी के खिलाफ जारी जंग में चंबा मेडिकल कॉलेज के सभी डॉक्टर कोरोना कर्मवीरों की भूमिका निभा रहे हैं। मेडिकल कॉलेज का ऐसा कोई डॉक्टर नहीं है, जोकि इस लड़ाई में अपना योगदान न दे रहा हो। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की ओर से सभी डॉक्टरों की ड्यूटी का एक रोस्टर तैयार किया गया है। इसी रोस्टर के अनुसार सभी डॉक्टर अपनी ड्यूटी दे रहे हैं। डॉक्टर फ्लू ओपीडी में आने वाले मरीजों की जांच के साथ-साथ संदिग्ध मरीजों के सैंपल भी ले रहे हैं। इसके लिए मेडिकल कॉलेज के बाहर अब विशेष कमरा भी बनाया जा रहा है। चंबा मेडिकल कॉलेज में तैनात असिस्टेंट प्रोफेसर, सीनियर रेजिडेंट, मेडिकल ऑफिसर और जूनियर रेजीडेंट से लेकर एमबीबीएस सभी कोरोना के खिलाफ जारी जंग में सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे कोरोना कर्मवीरों को अमर उजाला सलाम करती है।
विज्ञापन

चंबा मेडिकल कॉलेज में तैनात 80 प्रतिशत चिकित्सक बाहरी राज्यों और जिलों से संबंध रखते हैं। जोकि पिछले दो से ढाई महीनों से परिवार से दूर रहकर चंबा में सेवाएं दे रहे हैं। ये चिकित्सक मरीजों को ही अपना परिवार समझ कर उनकी सेवा कर रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में तैनात डॉ. मॉनिक सहगल, डॉ. पंकज गुप्ता, डॉ. उमर जलाली, डॉ. गगनदीप, डॉ. रंजोत, डॉ.अश्वनी, डॉ. विक्रम लखनपाल, डॉ. रोहित, डॉ. अरविंद, डॉ. आदित्य कश्यप, डॉ. शैलेंद्र मिन्हास, डॉ. विनोद धीमान, डॉ. तौसिफ, डॉ. संतुष्ट, डॉ. नवीन, डॉ. सालोनी, डॉ. सुनील, डॉ. रीतू, डॉ. शिखा, डॉ. दिलबाग, डॉ. नीरज, डॉ. विनीत, डॉ. रजनी, डॉ. वंदना, डॉ. आदित्य ठाकुर, डॉ. विनोद भारद्वाज, डॉ. दानिश, डॉ. अजय गुप्ता, डॉ. रंदीप मान, डॉ. अमित, डॉ. भूषण परमार, डॉ आरके सूर्या, डॉ विजय यादव, डॉ नितिन, डॉ. ईशान, डॉ भारती, डॉ अरविंद, डॉ राकेश ठाकुर, डॉ. विशाल महाजन, डॉ. सुमिता, डॉ. संजय कश्यप, डॉ. प्रतीक चंद्रा, डॉ. वंदना, डॉ. आदित्य ठाकुर सहित अन्य चिकित्सक कोरोना महामारी को हराने के लिए जंग लड़ रहे हैं।
विज्ञापन

इनसेट
मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. पुरूषोत्तम पुरी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के सभी चिकित्सक कोरोना महामारी के खिलाफ जारी जंग में अपना योगदान दे रहे हैं। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन भी हरेक तरह से डॉक्टरों की पूरी मदद कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed