फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   District level youth festival will be held in the first week of June

Chamba News: जून के पहले सप्ताह में होगा जिला स्तरीय युवा उत्सव

Thu, 18 May 2023 10:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 18 May 2023 10:16 PM IST
विज्ञापन
District level youth festival will be held in the first week of June
भरमौर (चंबा)। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के आदेशानुसार नेहरू युवा केंद्र चंबा जून के प्रथम सप्ताह में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन करेगा। भरमौर के राष्ट्रीय स्वयंसेवी मनीष ठाकुर ने बताया कि जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम में पांच अलग-अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसमें सांस्कृतिक नृत्य, समूह प्रतियोगिता, कविता लेखन, चित्रकला, फोटोग्राफी और भाषण प्रतियोगिता के लिए भरमौर ब्लॉक का कोई भी यूथ क्लब का सदस्य भाग ले सकता है। जो भी प्रतिभागी युवा उत्सव में भाग लेना चाहता है, वह अपना नाम समय पर दर्ज करवा ले या एक बार पंजीकरण होने के बाद दोबारा नाम दर्ज नहीं किया जाएगा। जिला स्तर पर विजेता प्रतिभागियों को आने वाले समय में राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। कार्यक्रम की हर प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों के लिए नकद पुरस्कार सहित प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे। 18 से 29 वर्ष के प्रतिभागी उत्सव में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed