फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Discussion on the procession of Minjar fair in the meeting of Rajput Sabha

Chamba News: राजपूत सभा की बैठक में मिंजर मेले की शोभायात्रा पर चर्चा

Mon, 07 Jul 2025 05:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 07 Jul 2025 05:20 AM IST
विज्ञापन
Discussion on the procession of Minjar fair in the meeting of Rajput Sabha
राजपूत सभा चंबा की बैठक में मौजूद सदस्य:
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साहो (चंबा)। राजपूत सभा चंबा की बैठक बरौर पंचायत में हुई। बैठक में मिंजर मेले के दौरान भव्य शोभायात्रा के आयोजन को लेकर अहम निर्णय लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता ब्रिगेडियर आरएस जम्बाल और सभा अध्यक्ष शुभम ठाकुर ने की। बैठक में निर्णय लिया कि मिंजर मेले के दौरान शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कम से कम 1000 राजपूत भाई-बहनों और बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। यात्रा की योजना और क्रियान्वयन के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा। यह सभी आवश्यक तैयारियों की ज़िम्मेदारी निभाएगी। समिति यात्रा के मार्ग, समय और अन्य प्रबंधकीय पहलुओं पर शीघ्र निर्णय लेगी। इस अवसर पर जसवंत ठाकुर, हरीश ठाकुर, हरीश नरयाल, नरेश राणा, इंद्र जरियाल, विजय , दिनेश, महिंद्र सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed