{"_id":"694590cedce9ba72d000d82b","slug":"direction-indicator-is-installed-but-distance-and-station-are-missing-chamba-news-c-88-1-ssml1004-169631-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: दिशा सूचक तो लगाया पर दूरी और स्टेशन ही गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: दिशा सूचक तो लगाया पर दूरी और स्टेशन ही गायब
Sat, 20 Dec 2025 06:20 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 20 Dec 2025 06:20 AM IST
विज्ञापन
चंबा के चुवाड़ी में खस्ताहाल दिशा सूचित साइन बोर्ड़।संवाद
चुवाड़ी (चंबा)। भटियात विधानसभा के सुदली चौक पहुंचने पर विभिन्न क्षेत्रों की दूरी का सही अनुमान नहीं लग पाता है। कहने को तो यहां पर लोक निर्माण विभाग की ओर से दिशा सूचक लगाया गया है। बावजूद इसके चंबा, डलहौजी, खज्जियार, होबार, ददिरयाड़ा की दूरी का कोई अनुमान नहीं लगा सकता है। दूसरी ओर नूरपुर, बनीखेत की दूरी ही गायब है। सुदली चौक पहुंचने वाले बाहरी राज्याें, जिलों के पर्यटकों को दिशा सूचक भी महज एक पट्टिका ही साबित हो रहे हैं। पर्यटकों को वाहनों से उतर कर दुकानदारों से ही दिशा का सटीक ज्ञान अर्जित करना पड़ रहा है। पिछले दो-ढाई साल पहले अज्ञात वाहन की टक्कर में ये दिशा सूचक क्षतिग्रस्त हुआ है। जिसका रखरखाव न होने के कारण शब्द तक मिट चुके हैं। इससे लोगों को राह दिखाने की जगह यहां मिटे हुए शब्द गुमराह कर रहे हैं। जिसे ठीक करने को लेकर लोक निर्माण विभाग ने भी जहमत तक नहीं उठाई है। ये विधानसभा क्षेत्र भटियात के लिए बड़ा दाग बनता जा रहा है। एसडीएम भटियात पारस अग्रवाल ने बताया कि सुदली चौक की दिशा सूचक पट्टिका की जानकारी मिली है। विभाग को निर्देश जारी कर इसकी मरम्मत करवाई जाएगी।
उपमंडल मुख्यालय चुवाड़ी के सुदली चौक पर लोगों को राह दिखाने को लगा दिशासूचक पर्यटकों को राह दिखाने में नाकाम साबित हो रहा है।
-उत्तम कौशल, सदस्य, अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक फोर्म चुवाड़ी
डलहौजी, चंबा, होवार, जोत, भरमौर समेत कई अन्य स्थानों की दूरी तथा दिशा का ज्ञान लोगों खासकर पर्यटकों को नहीं मिल पा रहा है। विभाग को ये देखना चाहिए।
-कुमार थापा, स्थानीय निवासी
सुदली चौक पर दिशा सूचक लोगों को राह दिखाने की जगह गुमराह कर रहा है।
-बबलू, स्थानीय निवासी
जिला मुख्यालय चंबा, डलहौजी, खज्जियार, होबार, नूरपुर, ददरियाड़ा जाने की राह दिखाने वाला दिशासूचक सफेद हाथी बना हुआ है। शासन-प्रशासन भी इस बारे अनजान बना हुआ है।
-अजय कुमार, स्थानीय निवासी।
सुदली चौक पर लगे दिशा सूचक का मामला ध्यान में लाया गया है। इसे जल्द ही ठीक करवा दिया जाएगा।
-विवेक कुमार, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग चुवाड़ी