फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Devotees returned disappointed due to lack of number in heli taxi for several days

Chamba News: कई दिनों हेली टैक्सी में नंबर न आने से निराश लौटे श्रद्धालु

Wed, 11 Sep 2024 10:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 11 Sep 2024 10:09 PM IST
विज्ञापन
Devotees returned disappointed due to lack of number in heli taxi for several days
चंबा के म​णिमहेश डल झील में  डुबकी लगाने के बाद वापिस आते श्रद्धालु।संवाद
चंबा। मणिमहेश यात्रा के बड़े न्हौण पर हेली टैक्सी सेवाओं से श्रद्धालुओं को काफी निराशा हुई। कई श्रद्धालु हेली टैक्सी से यात्रा करने के लिए भरमौर में पांच से छह दिन तक रुके रहे, लेकिन उनका उड़ान के लिए नंबर नहीं लग पाया।
विज्ञापन

इन श्रद्धालुओं ने हेली टैक्सी सेवाएं मुहैया करवाने वाली कंपनी व भरमौर प्रशासन पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं। कंपनी ने एक हेलीकॉप्टर खराब होने पर दूसरा हेलिकाप्टर मुहैया नहीं करवाया। एक हेलिकाप्टर पर सभी यात्रियों को भरमौर से गौरीकुंड पहुंचाने का जिम्मा आ गए। पहले दो हेलिकाप्टर भरमौर से गौरीकुंड के लिए उड़ान भर रहे थे। दो दिन से एक ही हेलिकाप्टर सेवाएं दे रहा है। लुधियाना से मणिमहेश यात्रा करने पहुंचे गज राज शर्मा ने बताया कि वह 12 दिन पहले भरमौर पहुंचे थे, लेकिन अभी तक उनका नंबर हेली टैक्सी में नहीं लगा है। रोजाना हेलीपैड में जाने पर कहा जाता है कि अगली सुबह उनका नंबर लग जाएगा। धर्मशाला से आए राजेश कुमार ने बताया कि वह तीन दोस्तों के साथ आए हैं। उन्हें हेली टैक्सी सेवा नहीं मिल पाई। ऑनलाइन बुकिंग के पैसे लौटाने के लिए भी कंपनी के कर्मचारी ऑनलाइन मेल डालने की बात कर रहे हैं। उधर, एसडीएम कुलबीर सिंह राणा ने बताया कि कंपनी को दूसरा हेलिकाप्टर मुहैया करवाने के निर्देश दिए गए हैं। यदि कंपनी ने टेंडर में दिए गए नियमों की अवहेलना की तो कंपनी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


--

चंबा के मणिमहेश डल झील में  डुबकी लगाने के बाद वापिस आते श्रद्धालु।संवाद

चंबा के मणिमहेश डल झील में  डुबकी लगाने के बाद वापिस आते श्रद्धालु।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed