फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Devotees earned virtue by circumambulating Dal Lake

Chamba News: श्रद्धालुओं ने डल झील की परिक्रमा कर कमाया पुण्य

Tue, 22 Aug 2023 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 22 Aug 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Devotees earned virtue by circumambulating Dal Lake
तीसा (चंबा)। खुंडी माता की डल झील की हजारों श्रद्धालुओं ने डेढ़ किलोमीटर परिक्रमा करके पुण्य कमाया। दो देवियों के मिलन को देखने के लिए जिलेभर से हजारों श्रद्धालु पहुंचे थे। माता के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इस दौरान डल झील चारों ओर से श्रद्धालुओं से भरी रही। भाद्रो माह के सोमवार को इस यात्रा का आगाज होता है। ज्येष्ठ मंगलवार को खुंडी माता मंदिर में दो देवीयों के चिह्न लेकर श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस मिलन को देखने के लिए चांजू के दूरदराज क्षेत्रों के श्रद्धालु 28 से 30 किलोमीटर की पैदल चढ़ाई चढ़कर यहां पहुंचते हैं। वाया साहो होकर कई किलोमीटर का पैदल सफर तय करके जब श्रद्धालु खुंडी माता के दरबार पहुंचते हैं तो उनकी सारी थकान मानों दूर हो जाती है। खुंडी माता के दरबार में यात्रा के दौरान चांजू और लिल्ह देवियों का अलौकिक मिलन होता है। इस यात्रा को मणिमहेश यात्रा के समान पवित्र माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस यात्रा को पूर्ण करने वाले श्रद्धालुओं की हर मनोकामना माता अवश्य पूरी करती है। इसी आस्था में श्रद्धालु दूरदराज के इलाकों से इस यात्रा पर आते हैं। देवियों के मूल स्थानों से उनके पद चिह्नों को उनके पुजारी अपने कंधों पर उठाकर यहां लाते हैं। मंगलवार को विधिविधान से मिलन के बाद देवियां अपने मूल स्थानों के लिए रवाना हो गईं। यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालु वाया चांजू और वाया साहो होकर पैदल यात्रा पूरी करते हैं। श्रद्धालुओं राकेश कुमार, नरेश कुमार, प्रकाश चंद, शक्ति प्रसाद, विवेक कुमार, राजेश कुमार, वीरेंद्र कुमार, हर्ष कुमार, रमेश कुमार, संजीव कुमार, काकू, पार्थ, हरीश कुमार, केवल कृष्ण, देवी सिंह और जगत राम ने बताया कि खुंडी माता की जातर की काफी मान्यता है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पहली बार आयुष विभाग की ओर से रियाली में चिकित्सा शिविर लगाया गया। जबकि, खुंडी माता मंदिर को जाने वाले दोनों रास्तों पर कई लंगर समितियों ने लंगरों की व्यवस्था भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed