{"_id":"674df54df146db61e30c19a8","slug":"details-will-have-to-be-given-for-new-panchayats-within-a-week-chamba-news-c-88-1-cmb1003-138527-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: नई पंचायतों के लिए एक हफ्ते में देना होगा ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: नई पंचायतों के लिए एक हफ्ते में देना होगा ब्योरा
Mon, 02 Dec 2024 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 02 Dec 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
चंबा। जिला चंबा में अब पंचायतों की संख्या में इजाफा होने वाला है। जिला पंचायती राज विभाग की ओर से समस्त विकास खंडों से नई पंचायतों के गठन संबंधित ब्योरा मांगा है। संबंंधित पंचायत के विभाजन के लिए खंड विकास अधिकारी के माध्यम से ही आवेदन लिए जाएंगे। हालांकि अभी तक एक भी आवेदन नहीं पहुंचा है। ब्योरा देने के लिए विभाग ने एक हफ्ते का वक्त और दिया है। आवेदन जिला पंचायती राज कार्यालय चंबा पहुंचने पर उन्हें स्वीकृति के लिए निदेशालय भेजा जाएगा। जहां तमाम मापदंडों की परख के बाद ही नई पंचायतों के गठन की अधिसूचना जारी की जाएगी। सरकार की ओर से पंचायतों के विभाजन करने का मकसद पंचायत के हर गांव तक विकास की लौ पहुंचाना है। गत पंचायती राज चुनाव से पहले भी सरकार की ओर से पंचायतों का विभाजन किया गया था। उस वक्त जिले में पंचायतों की संख्या 283 थी। फिर इनकी संख्या 309 पहुंच गई। इस दौरान 26 नई पंचायताें का गठन हुआ था।
यह होती है बड़ी पंचायतों को परेशानी
कई बार बड़ी पंचायत होने के चलते ग्रामीणों को काफी परेशानियां पेश आती है। पंचायतों कार्यालयों की गांव से अधिक दूरी के चलते विकास कार्य संबंधित गांव तक नहीं पहुंच पाते है। ऐसे में गांव में विकास रफ्तार नहीं पकड़ पाता है। बड़ी पंचायतों में से एक अन्य पंचायत गठित होने विकास कार्य भी गति पकड़ते हैं तो वहीं, दूसरी तरफ ग्रामीणों को भी परेशानी पेश नहीं आती है।
वर्तमान में यह है स्थिति
जिला चंबा में वर्तमान में ग्राम पंचायतों की संख्या 309 है। इनमें विकास खंड चंबा में 45, भरमौर में 31, भटियात ब्लॉक में 70, तीसा में 53, सलूणी में 44, मैहला में 47 और पांगी ब्लॉक के तहत 19 ग्राम पंचायतें शामिल हैं।
विज्ञापन
सात दिन का समय खंड विकास कार्यालयोें को नई पंचायतों के गठन के लिए ब्योरा जमा करवाने के लिए दिया गया है। जैसे ही खंड विकास कार्यालयों से नई पंचायत का गठन करने संबंधित ब्योरा मिलेगा, इसे निदेशालय भेजा जाएगा।
मनीष कुमार, कार्यकारी पंचायत अधिकारी, चंबा