फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Dera Baba Rudranand Ashram became Ram's bhajans

Chamba News: भजनों से राममय हुआ डेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम

Mon, 22 Jan 2024 11:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 22 Jan 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Dera Baba Rudranand Ashram became Ram's bhajans
संतोषगढ़ में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान समिति के सदस्य कारसेवाकों को सम्मान
नारी (ऊना)। स्थान- आश्रम डेरा बाबा रुद्रानंद जी महाराज, गांव नारी। समय- सुबह 10:00 बजे। अयोध्या में प्रभु राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में डेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम में माहौल भक्तिमय बना है।
विज्ञापन

जिलेभर के हजारों श्रद्धालु इस विशेष दिवस का मनाने के लिए आश्रम पहुंच रहे हैं। सरकारी छुट्टी होने के कारण बड़ी संख्या में लोग आश्रम में हाजिरी लगाने आए हैं। भजन कीर्तन के लिए बैजनाथ से भजन मंडली आश्रम में उपस्थित है। आश्रम के पवित्र धूने पर अधिष्ठाता श्रीश्री 1008 सुग्रीवानंद जी महाराज के परम शिष्य हेमानंद महाराज विराजमान है। लोग एक लंबी कतार में लगकर बारी-बारी से पवित्र धूने पर नतमस्तक होकर आशीर्वाद ले रहे हैं। बैजनाथ से पधारी कीर्तन भजन मंडली जिसमें प्रसिद्ध गायक धीरज शर्मा, मोनिका ने अपना साजो समान लगाकर पांडाल में भजन गायन शुरू कर दिया। श्रद्धालु माथा टेकने के बाद पंडाल में बैठकर भगवान राम के जीवन पर आधारित भजनों का आनंद ले रहे हैं।
विज्ञापन

समय सुबह 11 बजे। आश्रम का पंडाल श्रद्धालुओं से पूरा भर चुका है। भजन मंडली ने ''''पा लो, पा लो जी, राम नाम का गहना'''' से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कई श्रद्धालुओं ने हाथों में भगवान राम के ध्वज पकड़े हुए हैं। सारा ही वातावरण राममय हो गया है। भजन लगातार जारी हैं। जय श्री राम, जय गुरुदेव के जयघोष भी लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय- दोपहर 12 बजे। श्री श्री 1008 महाराज सुग्रीवानंद जी, जिनकी तबीयत ठीक नहीं है, उन्हें व्हीलचेयर पर बैठाकर सेवादार पवित्र धूने तक ले आए और एक स्थान पर बैठा दिया। श्रद्धालु माथा टेकने के लिए उमड़ पड़े। शिष्य हेमानंद उनकी सेवा में हाजिर हैं।
समय- दोपहर 12:30 बजे। पंडाल में श्रद्धालुओं का आना लगातार जारी है। आश्रम के भवन में पहली मंजिल पर बने कमरों में भी श्रद्धालु बैठकर भजनों का आनंद ले रहे हैं। महादेव ध्यूंसर महादेव मंदिर कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने भी धूने पर माथा टेका। हिमाचल प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुमेश शर्मा ने भी धूने पर माथा टेक कर आशीर्वाद लिया।

समय दोपहर 01:00 बजे। हेमानंद महाराज पंडाल में आए तो श्रद्धालुओं ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आज टेंट से राम लला विशाल महल में प्रतिष्ठित हुए। हम सभी का जीवन धन्य हो गया। आचार्य हेमानंद ने पंडाल में बैठे श्रद्धालुओं से पूछा की क्या ऐसी यात्रा और कार्यक्रम हर वर्ष होना चाहिए। श्रद्धालुओं ने एक ही स्वर में हां कहा और खड़े होकर उनकी बात का अनुमोदन किया। इसके उपरांत उन्होंने घोषणा की हर वर्ष यह कार्यक्रम आयोजित होगा। दोपहर 2:30 पर लंगर के लिए आवाज पड़ गई। श्रद्धालुओं को लंगर प्रसाद लेने के लिए बैठा दिया गया और दोपहर तीन बजे के बाद सभी भक्तजन अपने घरों को लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed