फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Departmental officer's class on leaving vacant land in Bhanjaradu bus stand

Chamba News: भंजराडू बस स्टैंड में खाली भूमि छोड़ने पर लगी विभागीय अधिकारी की क्लास

Sat, 14 Sep 2024 09:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 14 Sep 2024 09:36 PM IST
विज्ञापन
Departmental officer's class on leaving vacant land in Bhanjaradu bus stand
चंबा। भंजराड़ू बस स्टैंड में खाली भूमि छोड़ने पर एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक रोहन सिंह ठाकुर ने निर्माण का जिम्मा देख रहे विभागीय अधिकारी की जमकर क्लास लगाई।
विज्ञापन

बताया कि बस स्टैंड के लिए चिह्नित जमीन को ऐसे नहीं छोड़ा जा सकता है। बावजूद इसके संबंधित कार्य करवा रही एजेंसी ने इसे छोड़ दिया गया है। उन्होंने विभागीय अधिकारी को खाली जमीन पर प्राथमिकता के आधार पर चहारदीवारी लगाने के आदेश जारी किए गए हैं, जिससे शरारती तत्व बस स्टैंड में पहुंचकर सरकारी संपत्ति को नुकसान न पहुंचा सकें। भंजराड़ू बस स्टैंड के निरीक्षण पर शनिवार को प्रबंध निदेशक पहुंचे। इसके बाद एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक मुख्यालय के कसाकड़ा मोहल्ला में स्थित बस स्टैंड पर पहुंचे। इस दौरान उनके समक्ष पुराने बस स्टैंड के प्रवेश द्वार पर वाहनों के पार्क होने और उसके साथ ही होने वाली परेशानियों का मामला भी पहुंचा। प्रबंध निदेशक ने समस्या का जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया। चालक-परिचालक भी प्रबंध निदेशक से मिले और उन्हें अपनी व्यथा सुनाई। इस पर प्रबंध निदेशक ने चालकों-परिचालकों के रेस्ट रूम की मरम्मत करवाने समेत उनकी मांगों को जल्द पूरा करने को लेकर आश्वासन दिया। एचआरटीसी की कार्यशाला की बदतर हालत को देखते हुए उन्होंने आरएम चंबा को जल्द से जल्द कार्यशाला संबंधी प्रस्ताव तैयार कर भेजने संबंधी आदेश जारी किए।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed