फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   dental opd closed due to water crisis

पांच दिनों से डेंटल ओपीडी में नहीं हो रहा मरीजों के दांतो का ईलाज

Fri, 09 Aug 2019 10:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
dental opd closed due to water crisis
चंबा। चंबा मेडिकल कॉलेज में पांच दिनों से डेंटल ओपीडी में मरीजों के दांतों का इलाज नहीं हो पा रहा है। क्योंकि ओपीडी में पानी की सप्लाई पांच दिनों से बंद पड़ी है। हैरानी इस बात की है कि मेडिकल कॉलेज में पेयजल सप्लाई को सुचारु रखने के लिए बाकायदा फीटर को रखा गया है। इसके बावजूद भी मेडिकल कॉलेेज में पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। इसकी वजह से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई मरीज ऐसे हैं, जिनके दांतों की फिलींग होनी है।
विज्ञापन

इसके लिए वे पांच दिनों से ओपीडी के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन हर बार उन्हें यह कहकर वापस भेज दिया जाता है कि ओपीडी में पानी की सप्लाई बंद पड़ी है। इसकी वजह से उनका इलाज नहीं हो सकता। इसको लेकर मरीज चिकित्सा अधीक्षक के पास भी शिकायत दे चुके हैं। लेकिन अभी तक समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

डेंटल ओपीडी के अलावा जनरल ओपीडी में भी पानी न आने से मरीजों के ऑपरेशन प्रभावित हो रहे हैं। लेकिन मेडिकल कॉलेज प्रशासन इसको लेकर गंभीरता नहीं दिखा रहा है। जिसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। मरीज पानी की किल्लत की वजह बार-बार अस्पताल के चक्कर काटने को मजबूर हैं। हालांकि इसमें मरीजों का कोई कसूर नहीं है। मरीजों और तीमारदारों ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन से मांग की कि पानी की समस्या का जल्द समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएच विभाग के सहायक अभियंता जितेंद्र शर्मा ने बताया कि उनकी सप्लाई में कोई दिक्कत नहीं है। मेडिकल कॉलेज के पेयजल भंडारण में नियमित पेयजल सप्लाई हो रही है। मेडिकल कॉलेज की इंटरनल सप्लाई में दिक्कत चल रही है।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि उनके ध्यान में यह समस्या लाई गई है। जल्द ही समस्या का समाधान करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed