फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Demand for day bus service on Chamba-Ghoom-Janjala route

Chamba News: चंबा-घूम-जंजला मार्ग पर दिन में बस सेवा की मांग

Fri, 17 Jan 2025 11:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Demand for day bus service on Chamba-Ghoom-Janjala route
चंबा। प्रदेश सरकार की ओर से बेहतर परिवहन सेवाएं उपलब्ध करवाने के दावे तो किए जा रहे हैं लेकिन जिला चंबा के कई रूट ऐसे हैं जहां एक ही बस दौड़ रही है। ऐसे में दिन के समय मुख्यालय से वापस जाने के लिए लोगों को काफी परेशानी हो रही है। आठ साल पहले सरकार की ओर से चंबा से जंजला रूट पर बस सेवा शुरू की गई थी। इस बस का नौकरीपेशा और अन्य लोगों को काफी लाभ मिल रहा है लेकिन दिन के समय कोई भी बस नहीं चल रही है। ऐसे में यात्रियों को दिन चंबा में बिताना पड़ रहा है या फिर टैक्सी के माध्यम से जाना पड़ रहा है। इसके बारे में वे मौखिक रूप से कई बार एचआरटीसी प्रबंधन से मांग कर चुके हैं लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हो पाई है। शक्ति प्रसाद, मेला राम, अमित कुमार, राज कुमार, जोगिंद्र कुमार, सुनील कुमार प्रदीप कुमार, राकेश कुमार, उत्तम चंद, करण कुमार का कहना है कि निगम को दिन के समय भी एक बस भेजनी चाहिए। उन्होंने निगम प्रबंधन से मांग की है कि दोपहर के समय भी एक बस रूट पर भेजी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed