{"_id":"61c721132187557aa53b11f0","slug":"demand-for-built-tunnel-chamba-news-sml3946118134","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैहणी सुरंग का निर्माण न होने पर विस चुनावों का करेंगे बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैहणी सुरंग का निर्माण न होने पर विस चुनावों का करेंगे बहिष्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। पांगी कल्याण संघ चंबा की बैठक शनिवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान भगत बड़ोतरा ने की। बैठक के दौरान विभिन्न प्रस्ताव पारित किए गए। पदाधिकारियों ने बताया कि घाटी की लगभग तीस हजार आबादी है। सर्दियों में भारी बर्फबारी के कारण एक ही विकल्प हेलिकॉप्टर रह जाता है। बताया कि चैहणी सुरंग का निर्माण अब तक नहीं हुआ है। इसके लिए संघ 52 वर्षों से मांग कर रहा है। बताया कि देश और प्रदेश के अन्य जिलों में सुरंगों का निर्माण तीव्र गति से हो रहा हैैैैैैै। लेकिन चैहणी सुरंग के निर्माण को लेकर कोई पहल नहीं हो पाई है। पदाधिकारियों ने सरकार और स्थानीय नेताओं को चेताया है कि अगर जल्द ही चैहणी सुरंग के निर्माण को लेकर प्रयास न हुए तो वे आगामी विधानसभा चुनावों का बहिष्कार करने से भी गुरेज नहीं करेंगे।
बैठक में किलाड़ में कन्या स्कूल और हॉस्टल निर्माण पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की घोषणा पर भी चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि तीन साल पहले मुख्यमंत्री ने पांगी दौरे के दौरान कन्या विद्यालय और हॉस्टल खोलने का आश्वासन दिया था। लेकिन आज दिन तक इस मामले को लेकर कोई सकारात्मक पहल नहीं हो पाई है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि घाटी में जल्द कन्या विद्यालय खोला जाए। ताकि, क्षेत्र की छात्राओं को किसी प्रकार की दिक्कत न पेश आए।