फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Deepika cleared UGC NET JRF in her first attempt

Chamba News: दीपिका ने पहले ही प्रयास में पास किया यूजीसी नेट जेआरएफ

Thu, 05 Feb 2026 10:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
Deepika cleared UGC NET JRF in her first attempt
सिहुंता (चंबा)। विधानसभा क्षेत्र भटियात के सुरपड़ा पंचायत के सला गांव की दीपिका कौशल ने पहले ही प्रयास में यूजीसी नेट जेआरएफ पास कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने एसटी कैटेगरी में संस्कृत विषय में यह परीक्षा पास की है। वह इस वर्ग में यह परीक्षा पास करने वाले जिले की एकमात्र अभ्यर्थी है।
विज्ञापन

दीपिका के माता-पिता अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं। उनके पिता पवन कुमार किसान हैं और माता रुमला देवी चार बार सुरपड़ा पंचायत की प्रधान पद रह चुकी हैं। दीपिका की प्रारंभिक पढ़ाई सला स्कूल में हुई। इसके बाद उन्होंने संस्कृति यूनिवर्सिटी वेद से उच्च शिक्षा पूरी की और भोपाल से बीएड और एमएड की पढ़ाई की। दीपिका का सपना कॉलेज में प्रोफेसर बनना है। उनकी इस उपलब्धि पर घर और गांव में बधाई देने वालों का तांता लगा है और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed