{"_id":"6758762951d4353ecf03e263","slug":"death-of-district-program-officer-in-suspicious-condition-chamba-news-c-399-1-sml1046-233607-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: जिला कार्यक्रम अधिकारी की संदिग्ध अवस्था में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: जिला कार्यक्रम अधिकारी की संदिग्ध अवस्था में मौत
Tue, 10 Dec 2024 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 10 Dec 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
चंबा। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। मंगलवार को उनका शव निजी क्वार्टर में बरामद हुआ। अधिकारी की पहचान राकेश कुमार चौधरी निवासी गांव गगल, तहसील धीरा जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर घटना के कारणों की जांच आरंभ कर दी है। जिला कार्यक्रम अधिकारी मंगलवार को कमरे से बाहर नहीं निकले। इसके चलते पड़ोसी ने आवाजें लगाईं, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।
इसके बाद दरवाजे को धक्का दिया तो वह खुल गया और अंदर झांकने पर राकेश कुमार चौधरी को बिस्तर पर बेसुध हालत में पाया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, उन्होंने तुरंत राकेश को उठाकर मेडिकल कालेज एवं अस्पताल चंबा पहुंचाया, जहां मौजूद चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस पर तुरंत पुलिस और परिजनों को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मेडिकल काॅलेज पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। दोपहर बाद मृतक के परिजनों के चंबा पहुंचने पर कागजी औपचारिकताएं निपटाई गईं, साथ ही परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। एएसपी चंबा शिवानी मेहला ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने बाद ही मौत की सही वजह का खुलासा हो पाएगा। पुलिस जांच कर रही है।