फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Death of a person injured due to fall

Chamba News: गिरने से चोटिल व्यक्ति की मौत

Sat, 20 Jan 2024 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 20 Jan 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
Death of a person injured due to fall
सिहुंता (चंबा)। दिहाड़ी लगाकर घर जा रहे व्यक्ति के गिरकर चोटिल होने के बाद भी घर पहुंचने पर शनिवार को उसकी तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन

परिजन बिगड़ती तबीयत को देख उसे समोट स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां तैनात चिकित्सक ने उसे मृत करार दे दिया। मृतक की पहचान सुभाष कुमार पुत्र चंद्रमणि निवासी गांव सनेड़ डाकघर गरनोटा के रूप में हुई है। पुलिस देखरेख में मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंपा गया।

जानकारी के अनुसार सुभाष कुमार मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। शुक्रवार देररात काम से छुट्टी कर घर जा रहा था। रास्ते में पैर फिसलकर गिरने से वह चोटिल हो गया। किसी तर घर पहुंचा। शनिवार सुबह अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसे स्वास्थ्य केंद्र ले आए। यहां चिकित्सक ने उसे मृत करार दिया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed