फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Dead body of girl who jumped into Ravi found after 30 days, commotion by family members in medical college

Chamba News: रावी में कूदी युवती का 30 दिन बाद मिला शव, मेडिकल कॉलेज में परिजनों का हंगामा

Sat, 06 Apr 2024 09:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 06 Apr 2024 09:47 PM IST
विज्ञापन
Dead body of girl who jumped into Ravi found after 30 days, commotion by family members in medical college
30 दिन बाद चमेरा जलाश्य में मिले लकड़ी के शव के पोस्टमार्टम के दौरान एकत्रित परिजन और रिश्तेदार
रावी में कूदी युवती का 30 दिन बाद मिला शव, मेडिकल कॉलेज में परिजनों का हंगामा
विज्ञापन

जिस घर में रहती थी, उनके खिलाफ केस दर्ज करने की उठाई मांग, चमेरा जलाशय में बरामद हुआ शव
नवोदय विद्यालय सरोल के पास रावी नदी में बह गई थी युवती, एसपी बोले- निष्पक्ष हो रही जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। रावी नदी में बहने वाली युवती का शव बरामद हो गया है। शनिवार को चकलू के पास चमेरा जलाशय में पुलिस को यह शव बरामद हुआ। शव की शिनाख्त करने के लिए परिजनों को बुलाया गया। परिजनाें ने शव की शिनाख्त की। मृतका की पहचान काजल 22 पुत्री देवराज निवासी गांव कीड़ी के रूप में हुई है। वह 30 दिन पहले जवाहर नवोदय विद्यालय सरोल के पास रावी नदी में बह गई थी। मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के दौरान युवती के परिजनों ने पुलिस विभाग से मांग की है कि जिनके घर पर बेटी रहती थी, उनके खिलाफ पुलिस विभाग एफआईआर दर्ज करे।
परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी के साथ कुछ तो गलत हुआ है, जिस कारण उसने इतना बड़ा कदम उठाया। जिस घर में वह रहती थी, उनकी तरफ से उनकी बेटी को तलाश करने में कोई सहयोग नहीं किया गया। इसको लेकर उन्होंने जिलाधीश और पुलिस अधीक्षक के पास भी शिकायत की थी कि जिस घर में उनकी बेटी रहती थी वे उसकी तलाश में कोई सहयोग नहीं कर रहे हैं। इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। ऐसे में जब शनिवार को उनकी बेटी का शव चमेरा जलाशय में मिला तो उनका गुस्सा और भड़क गया।
विज्ञापन


जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार ने बताया कि तीस दिन से कीड़ी गांव की युवती लापता थी। जिसे तलाश करने के लिए सर्च अभियान भी चलाया गया, लेकिन उसका कुछ सुराग नहीं मिल पाया। परिजन कई दिनों से यही मांग कर रहे थे कि जिस घर में वह रहती थी वहां पर उसके साथ कुछ गलत हुआ है। इसलिए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। ऐसे में अब परिजन शव मिलने के बाद यही मांग कर रहे हैं कि उनकी बेटी की मौत के सही कारणों का खुलासा होना चाहिए। युवती 30 दिन पहले जवाहर नवोदय विद्यालय सरोल के पास रावी नदी में बह गई थी। रावी नदी में उसने छलांग लगाई थी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस मामले में निष्पक्ष जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed