{"_id":"619b9c1c734b796bf862ba0f","slug":"dead-body-of-a-person-missing-since-three-days-recovered-chamba-news-sml3910125195","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन से लापता व्यक्ति का शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन से लापता व्यक्ति का शव बरामद
विज्ञापन
Dead body of a person missing since three days recovered
चंबा। तीन दिन पहले घर से लापता व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान नरैण सिंह उर्फ गुड्डू राम (48) पुत्र प्रेम लाल निवासी गांव रूगड़ी तहसील धरवाला के रूप में हुई है, जो 19 नवंबर को अपने घर से गांव मुकांक्षा की तरफ गया था लेकिन, वापस घर नहीं लौटा। परिजनों ने सगे संबंधियों और उसके दोस्तों से उसके बारे में पूछताछ की लेकिन, उसका कहीं पर सुराग नहीं लगा। उसके बाद परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस की गैहरा चौकी में दर्ज करवाई।
पुलिस ने लापता को तलाश करने के लिए अभियान छेड़ा। सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि आहन पनिहार के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। इसके साथ ही लापता व्यक्ति के परिजनों को शव की पहचान करने के लिए बुलाया।
परिजनों ने शव की पहचान की। मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। डीएसपी अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि तीन दिन से लापता व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में मौत के असली कारणों का खुलासा होगा।