फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Darkness will spread in the homes of 222 consumers

Chamba News: 222 उपभोक्ताओं के घरों में पसरेगा अंधेरा

Mon, 19 Jun 2023 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 19 Jun 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
Darkness will spread in the homes of 222 consumers
चंबा। विद्युत उपमंडल चंबा-दो के तहत आते 222 उपभोक्ताओं के घरों में अंधेरा पसर सकता है। बिजली बिलों की अदायगी समय पर न करने से बोर्ड सख्ती करेगा। लिहाजा विद्युत बोर्ड प्रबंधन ने इन उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटने को लेकर आदेश जारी कर दिए हैं। बोर्ड प्रबंधन ने साफ किया है कि समय अनुसार बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं को कदापि बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शहरी क्षेत्रों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी कुछ विद्युत उपभोक्ता समयानुसार बिजली बिलों की अदायगी नहीं कर रहे हैं। इसको लेकर कई बार विद्युत बोर्ड प्रबंधन की ओर से इन लेटलतीफ उपभोक्ताओं को आगाह भी किया गया। बावजूद इसके बोर्ड के आदेशों को उपभोक्ता हल्के में ही ले रहे हैं। इसके बाद अब बोर्ड ने इनपर सख्ती करने का मन बनाया है। गौरतलब है कि विद्युत उपमंडल चंबा द्वितीय के सहायक अभियंता अजय कुमार ने बताया कि खज्जियार के 61, चनेड़ के 27, सरोल के 52, मरेड़ी के 34 और साहो के 52 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट किए जाएंगे। बोर्ड ने इन उपभोक्ताओं से 5,39,888 रुपये की राशि वसूलनी है। कहा कि दोबारा बिजली कनेक्शन लगाने के लिए उपभोक्ताओं से ढाई सौ रुपये अतिरिक्त राशि अदा करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed