फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   dalhouise cantt ninth rank in country in cleanses cantt

डलहौजी केंट को देश भर में मिला नौंवां व वेस्टर्न कमांड के अंतर्गत तीसरा रैंक

Fri, 21 Aug 2020 03:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:12 PM IST
विज्ञापन
dalhouise cantt ninth rank in country in cleanses cantt
डलहौजी (चंबा)। देश भर की छावनियों पर वर्ष 2020 के स्वच्छता सर्वेक्षण में डलहौजी छावनी को नौवां रैंक हासिल किया है। जबकि प्रदेश में डलहौजी कैंट पहले पायदान पर रहा है। वहीं वेस्टर्न कमांड के अंतर्गत डलहौजी कैंट को तीसरा स्थान मिला है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले वर्ष डलहौजी कैंट को देश भर में दसवां कैंट मिला था और पिछले वर्ष की तुलना में सुधार करते हुए यह रैंक एक पायदान ऊपर पहुंचा है। डलहौजी कैंट की स्थापना वर्ष 1867 में हुई थी।
विज्ञापन

यह क्षेत्र करीब 1017 एकड़ में फैला है। वर्ष 2011 में हुई जनगणना के अनुसार डलहौजी कैंट की जनसंख्या 3549 दर्ज की गई है। पहले डलहौजी कैंट में 2 वार्ड हुआ करते थे, लेकिन अब यहां 6 वार्ड हैं। यहां चुनावों के माध्यम से हर वार्ड का प्रतिनिधि चुना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डलहौजी कैंट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविंद्र नंदल ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण में डलहौजी कैंट को देश भर में नौवां और वेस्टर्न कमांड के अंतर्गत तीसरा स्थान मिला है। जबकि पिछले वर्ष यह रैंक दसवां था।

उन्होंने कहा कि डलहौजी कैंट में स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखा जाता है और स्वच्छता को लेकर समय-समय पर लोगों को जागरूक भी किया जाता है। वहीं डलहौजी कैंटोनमेंट के सदस्य उमा मेहता और राजिंद्र कौर ने डलहौजी कैंट को देश भर में नौवां स्थान मिलने पर खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed