फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   dalhouise all tourist pop out

कोरोना के चलते पर्यटक नगरी पर्यटकों से हुई खाली

Sat, 21 Mar 2020 09:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
dalhouise all tourist pop out
डलहौजी (चंबा)। कोरोना वायरस के चलते पर्यटन नगरी डलहौजी को पर्यटकों से पूरी तरह से खाली करवा दिया गया है। शुक्रवार को होटलों में ठहरे सभी पर्यटकों को वापस भेज दिया गया था, जो पर्यटक रह गए थे उन सभी पर्यटकों को पुलिस ने शनिवार को डलहौजी से बाहर किया। अब 31 मार्च तक कोई भी पर्यटक डलहौजी की घूमने नहीं आ पाएगा।
विज्ञापन

पर्यटन नगरी डलहौजी में संचालित सौ से ज्यादा होटल और दो दर्जन होमस्टे खाली हो गए हैं। होटल और होम स्टे मालिकों ने कर्मचारियों को 31 मार्च तक छुट्टियों पर भेज दिया है। चंबा के बॉर्डर पर भी आने जाने वालों पर पूरी नजर रखी जा रही है। तुनूहट्टी बैरियर पर पुलिस की चौकसी बढ़ा दी है। जो पर्यटक बाहर से चंबा घूमने आ रहे हैं, उन्हें बैरियर से ही वापस भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

खज्जियार में खाली करवाए होटल
पर्यटन नगरी खज्जियार में देवदार होटल और चंबा शहर के तहत आते होटल ईरावती सहित निजी होटल और होम स्टे भी खाली हो गए हैं। होटलों के खाली होने पर जहां एक तरफ निजी होटलों में काम करने वाले कर्मचारियों को छुट्टी दे दी गई है। वहीं, सरकारी होटलों में मात्र काम करने वाले कर्मचारी ही शेष बचे हैं। इसके अलावा होटलों में ठहरने वाले सभी पर्यटकों का रिकॉर्ड कंपाइल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
पर्यटन विभाग के एजीएम केडी वर्मा ने बताया कि डलहौजी, खज्जियार और चंबा के होटल खाली ही हो चुके हैं। इसके अलावा होटलों में ठहरे लोगों का डाटा एकत्रित किया जा रहा है। कहा कि कोरोना वायरस के चलते हुए पर्यटन विभाग के होटलों में मात्र कर्मचारी ही शेष बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed