फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Crowd of devotees spoiled the empty traffic system

Chamba News: श्रद्धालुओं की भीड़ ने खाली यातायात व्यवस्था की पोल

Fri, 06 Sep 2024 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 06 Sep 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
Crowd of devotees spoiled the empty traffic system
चंबा में पुराना बस अड्डा के पास कार से मरीज को निकाल ट्रैफिक जाम से लेकर जाने का प्रयास करते ती
चंबा। मणिमहेश यात्रा के दौरान बड़े शाही स्नान के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने से चंबा शहर में यातायात व्यवस्था की पोल खुल गई है। शहर में लग रहे लंबे जाम ने मणिमहेश यात्रियों के साथ स्थानीय लोगों की भी दिक्कतें बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन

पुलिस कर्मचारी यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित रखने में नाकाम हो रहे हैं। वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं।
शुक्रवार सुबह 8:15 बजे भरमौर चौक से लेकर पुराने बस स्टैंड तक लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। इसमें स्कूली विद्यार्थियों को लेकर जा रहे वाहन चालक फंस गए। निजी वाहनों से स्कूल जा रहे बच्चों के वाहन भी रेंगते नजर आए। धड़ोग के पास एक निजी कार ट्रैफिक जाम में फंस गई। इस कार में एक मरीज था। उसे तीमारदार गंभीर हालत में अस्पताल लेकर जा रहे थे। ऐसे में जब कार को निकलने की जगह नहीं मिली तो मरीज की रिश्तेदार महिला रोने लगी। अन्य परिजन उसे कार से निकालकर उठाकर ले जाने के लिए तैयार हो गए। इतने में वहां फंसे अन्य लोगों ने जैसे तैसे कर कार को वहां से निकाला। 9:15 बजे भी सड़क पर ट्रैफिक जाम रहा। स्कूली विद्यार्थी 20 मिनट देरी से स्कूल पहुंचे। लोगों में रमेश कुमार, संजय शर्मा, रोशन लाल, विनोद कुमार, रवि, मनोज और अजय कुमार ने बताया कि ट्रैफिक जाम में लोग परेशान होते रहे, लेकिन वहां कोई भी ट्रैफिक कर्मी जाम को खुलवाने के लिए नहीं दिखा।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed