{"_id":"4acc7c416a94238d5375e13fae1d161a","slug":"snowfall-in-chamba-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरमौर, पांगी, डलहौजी और खजियार में हिमपात, ठंड बढ़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भरमौर, पांगी, डलहौजी और खजियार में हिमपात, ठंड बढ़ी
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
Updated Fri, 11 Dec 2015 07:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा जिला में देर रात से जारी बर्फबारी का दौर शुक्रवार को दिन भर जारी रहा। भरमौर, डलहौजी, चुराह, सलूणी और पांगी के कई इलाके बर्फबारी की वजह से सफेद चादर में लिपट गए हैं। इन सभी क्षेत्रों में डेढ़ इंच से तीन इंच के बीच बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन
प्रशासन ने लोगों को खराब मौसम में घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है। खासतौर पर जनजातीय क्षेत्रों में जहां पिछले चौबीस घंटों से बर्फबारी हो रही है। इस दौरान भरमौर, होली, डलहौजी, कालाटोप, पांगी, सनवाल व बैरागढ़ की ऊपरी रिहायशी बस्तियों में डेढ़ से तीन इंच तक ताजा हिमपात दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
जिले के ऊपरी पहाड़ियां जैसे इंद्रहार पास, तालंग जोत, कुंवारसी जोत, चौबिया पास, काली छो पास, सिया जोत, चैहणी पास व साच पास सहित ऊंचाई वाले अन्य क्षेत्रों में आधा फुट तक हिमपात हुआ है।
विज्ञापन
उधर शीत मरुस्थल कही जाने वाली पांगी घाटी में भी ताजा हिमपात दर्ज किया गया है। यहां के प्रेग्रां, हुडान भटौरी, चस्क भटौरी, सुराल भटौरी सहित पांगी घाटी के ऊपरी क्षेत्रों की रिहायशी बस्तियों में एक से सवा फुट तक हिमपात होने की सूचना मिली है। बारिश और बर्फबारी के इस दौर ने आम लोगों के जीवन पर काफी प्रभाव डाला है। इससे बर्फबारी प्रभावित क्षेत्रों के बाशिंदे अपने घरों में कैद हो कर रह गए हैं, तो वहीं आगामी समय में और अधिक हिमपात होने की संभावना ने लोगों के माथे की सिकन भी बढ़ा दी है।
इनसेट
एहतियात बरतें लोग : डीसी
उपायुक्त एम सुधा देवी ने निर्देेश दिए है कि बर्फबारी और बारिश से प्रभावित क्षेत्रों के लोग सुरक्षा के तौर एहतियात बरतें। अगर कहीं किसी प्रकार का नुकसान होता है तो इसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दें ताकि राहत कार्य फौरन शुरू किया जा सके।