{"_id":"5728d2c44f1c1bb2775ccfa4","slug":"qurell-in-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"सालगा में घर में घुसकर की तोड़फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सालगा में घर में घुसकर की तोड़फोड़
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
Updated Tue, 03 May 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
चंबा के सालगा गांव के कुछ लोगों ने अपने ही गांव के एक व्यक्ति के घर में जबरदस्ती घुस कर तोड़ फोड़ की।
इसका जब घर के मालिक ने विरोध जताया तो उसके साथ गाली-गलौच करके उसे जान से मारने की धमकी भी दी। जिस पर पीड़ित कल्याण सिंह पुत्र मुंशी राम निवासी गांव सालगा जिला चंबा ने इसकी शिकायत चंबा पुलिस थाने में कर दी। पीड़ित ने अपने बयान में बताया कि देवी चंद ने अपने कुछ साथियों के साथ पहले उसके घर में घुसकर तोड़ फोड़ की। इसके बाद उसके साथ गाली-गलौच करके उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने बताया कि उक्त लोग बेवजह उसे तंग करते आ रहे हैं।
लिहाजा आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। उधर पुलिस ने पीड़ित के बयान पर आरोपियों पर आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। इसकी पुष्टि करते हुए डीएसपी चंबा वीर बहादुर ने बताया कि इस मामले की निष्पक्ष जांच करने के निर्देश जारी किए गए हैं।