फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   PO cell arrested proclaimed offender in Uttarakhand

पीओ सेल ने उत्तराखंड में दबोचा उद्घोषित अपराधी

Tue, 14 Feb 2017 10:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा।
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा। Updated Tue, 14 Feb 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
PO cell arrested proclaimed offender in Uttarakhand
convict - फोटो : convict

चंबा पुलिस के पीओ सैल ने 11 वर्ष बाद अदालत के उद्घोषित अपराधी बिंदू राज को उत्तराखंड के चमोली जिला के पिंडर वैली स्थित वोडाघाट में दबोचा है। कर्मप्रयाग अदालत में बिंदू राज को ट्रांजिट रिमांड पर लेने के बाद मंगलवार को पुलिस उसे चंबा ले आई है।

विज्ञापन


बिंदू राज के खिलाफ अदालती अवमानना को लेकर 174 ए के तहत भरमौर थाना में मामला दर्ज किया गया है। मंगलवार दोपहर बाद बिंदू राज को चंबा की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने बिंदू राज को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बिंदू राज सहित पांच लोगों के खिलाफ वर्ष 2006 में भरमौर पुलिस थाना में दंगा करने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने को लेकर मामला दर्ज किया गया था। जमानत में छूटने के बाद बिंदू राज अदालत में पेशियां भुगतने नहीं पहुंच रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत ने बिंदू राज की गैरहाजिरी का कड़ा संज्ञान लेते हुए उसे उद्घोषित अपराधी करार दे दिया। पुलिस की पीओ सैल की टीम तभी से बिंदू राज की तलाश में जुटी हुई थी। पीओ सैल के मुख्य आरक्षी हामिद मोहम्मद, मुख्य मानक आरक्षी चमन लाल, आरक्षी रविंद्र कुमार और महिला आरक्षी रीना राय को बिंदू राज के उत्तराखंड में होने की सूचना मिली।


टीम ने सुनियोजित तरीके से जाल बिछाकर वोडाघाट में बिंदू राज को धर दबोचा। पुलिस रिमांड मिलने के बाद बिंदू राज से पूछताछ की जा रही है। डीएसपी हेडक्वार्टर चंबा वीर बहादुर ने पीओ सैल की टीम ने उत्तराखंड में बिंदू राज को दबोचने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed