फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   pipe stole one arrested

चंबा में रावी व्यू कैफे से लोहे की पाइप चुराने वाला दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Fri, 18 Mar 2016 03:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा) Updated Fri, 18 Mar 2016 03:48 PM IST
विज्ञापन

रावी व्यू कैफे से लोहे की पाइप चोरी मामले में दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने देर रात आरोपी को उसके ससुराल माणी से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी की पहचान विरेंद्र कुमार के रूप में हुई है। विरेंद्र ने अपने साथी मंजीत के साथ मिलकर पर्यटन निगम के कैफे से लोहे की पाइप चोरी की थी। इस पाइप को दोनों ने झाड़ियों में छिपा दिया था। जब बुधवार देर शाम दोनों आरोपी पाइप को झाड़ियों से निकाल रहे थे तो स्थानीय लोगों ने उन्हें देख लिया और पकड़ लिया। अंधेरे का फायदा उठाकर विरेंद्र कुमार मौके से फरार हो गया जबकि दूसरे आरोपी को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद पुलिस दिन भर विरेंद्र कुमार को पकड़ने के लिए दबिश देती रही और देर शाम उसके ससुराल में छिपे होने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


शहरी चौकी प्रभारी मनोज वालिया ने बताया कि लोहे की पाइप की कीमत करीब पांच हजार रुपये है। दोनों आरोपी नशेड़ी हैं और इस पाइप को कबाड़ में बेचने की फिराक में थे। दोनों से कड़ी पूछताछ की गई है जिसमें उन्होंने पहली बार किसी ऐसी घटना को अंजाम देने की बात कबूल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। उधर, डीएसपी वीर बहादुर ने चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए शहर में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने हाल ही में चोरी के मामले सुलझाए हैं लेकिन इनकी बढ़ती संख्या चिंताजनक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed