फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   pickup accident, 7 injured

गहरी खाई में गिरी पिकअप, सात लोग घायल

Sat, 20 Aug 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा Updated Sat, 20 Aug 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
 दुनाली-ब्रेही मार्ग पर शनिवार को सवारियों से भरी एक पिकअप गहरी खाई में जा गिरी। इससे वाहन में सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि, चालक हादसे में बाल-बाल बच गया। घायलों में से पांच का उपचार क्षेत्रीय चिकित्सालय चंबा में चल रहा है। जबकि दो को टीएमसी रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


हादसा शनिवार सुबह दुनाली से सात लोग पिकअप में सवार होकर ब्रेही के लिए रवाना हुए। ब्रेही से कुछ दूरी पर चालक कृपाल सिंह निवासी गैहरा ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। इसके चलते गाड़ी सवारियों समेत गहरी खाई में जा गिरी। हादसा होते देख वहां के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घायलों को फौरन घटनास्थल से निकालकर उपचार के लिए चंबा पहुंचाया गया। जहां से गंभीरा अवस्था में केसर सिंह पुत्र नारायण सिंह और नवीन पुत्र वचन सिंह निवासी ब्रेही को टांडा रेफर कर दिया गया। जबकि, ममता पत्नी बचन सिंह निवासी ब्रेही, सुभाष पुत्र ज्ञान चंद निवासी ब्रेही, रूप सिंह पुत्र हेमराज निवासी गैहरा और सोनम पत्नी चमन सिंह गांव सरोल का चंबा में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। घायलों के बयान के आधार पर चालक कृपाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इसकी पुष्टि करते हुए डीएसपी चंबा हेडक्वार्टर वीर बहादुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed