फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   panchyat election

चुवाड़ी में ठेकेदारी पर आपत्ति, एक नामांकन रदद

Wed, 30 Dec 2015 07:09 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा Updated Wed, 30 Dec 2015 07:09 PM IST
विज्ञापन
panchyat election

नगर पंचायत चुवाड़ी में पेशे से ठेकेदार एक उम्मीदवार का नामांकन रद्द कर दिया गया है। राजपाल पुत्र सागर ने नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार सुदली से नामांकन दाखिल किया था। इसके खिलाफ बुधवार को एक अन्य उम्मीदवार ने शिकायत दर्ज कर दी।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता रमेश कुमार पुत्र जोधा राम ने निर्वाचन कानूनगो को सौंपी शिकायत में आरोप लगाया कि राजपाल पेशे से ठेकेदारी करता है और उसके बहुत से काम अभी चल रहे हैं। शिकायत आने के बाद कानूनगो ने इसे एसडीएम अमित मेहरा के हवाले कर दिया। इसके बाद ठेकेदार के विभाग में छानबीन की गई जिसमें उसके ठेकेदारी करने और कई काम लंबित होने का खुलासा हो गया।
विज्ञापन



 एसडीएम ने उम्मीदवार को तत्काल अयोग्य घोषित करते हुए उसका नामांकन रद्द करने का निर्देश जारी कर दिया। अब तक जिला में किसी ठेकेदार का नामांकन रद्द होने का यह पहला मामला सामने आया है। इससे पूर्व पंचायत चुनावों में ठेकेदारी को लेकर बवाल जरूर मचा था लेकिन एक भी नामांकन ठेकेदारी की वजह से रद्द नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नामांकन रद्द होने के बाद राजपाल ने न्यायालय में शरण लेने की बात कही है। उसने बताया कि कई ठेकेदार चुनाव लड़ रहे हैं इसके बावजूद सिर्फ उसे ही निशाना बनाया गया है। वह न्याय के लिए उच्च न्यायालय जाएगा और उम्मीद है कि उसके साथ इंसाफ होगा।


इनसेट...
अधिनियम के तहत की गई है कार्रवाई : एसडीएम
उधर, एसडीएम चुवाड़ी अमित मेहरा का कहना है कि पंचायतीराज एक्ट में यह प्रावधान है कि यदि किसी ठेकेदार के काम लंबित हैं या वह कहीं पर काम कर रहा है तो वह चुनाव नहीं लड़ पाएगा। पंचायत चुनाव के दौरान यह आपत्ति किसी ने दर्ज नहीं की। जबकि अब नगर पंचायत चुनाव में आपत्ति आई है जिस पर तत्काल कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि आपत्ति के संबंध में ठेकेदार से जुड़े विभाग में भी छानबीन की गई है और वहां उसके नाम पर काम होने की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed