फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   panchyat election

जिला में 86 मतदान केंद्र संवेदनशील और 39 अति संवेदनशील

Wed, 30 Dec 2015 07:05 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा Updated Wed, 30 Dec 2015 07:05 PM IST
विज्ञापन
panchyat election

 जिला में पंचायतीराज चुनाव को लेकर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खासतौर पर संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिला में 87 मतदान केंद्र संवेदनशील हैं जबकि 39 मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है।

विज्ञापन



चुराह विधानसभा क्षेत्र में संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या सबसे अधिक है। यहां 24 मतदान केंद्रों को संवेदनशील जबकि 26 मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील के दायरे में रखा गया है।
विज्ञापन



विकास खंड चंबा में पांच मतदान केंद्र अति संवेदनशील हैं जबकि सिर्फ एक मतदान केंद्र को संवेदनशील घोषित किया गया है। भटियात में 11 मतदान केंद्र संवेदनशील घोषित हैं जबकि यहां एक भी अति संवेदनशील मतदान केंद्र नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैहला में 29 मतदान केंद्र संवेदनशील जब आठ मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील घोषित किया गया है। सलूणी में 22 मतदान केंद्र संवेदनशील हैं जबकि एक भी मतदान केंद्र को अति संवेदनशील घोषित नहीं किया गया है। इन सभी मतदान केंद्रों की सुरक्षा में 1030 सुरक्षा कर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया है। इसमें अति संवेदनशील मतदान केंद्र में इंस्पेक्टर रैंक, संवेदनशील में सबइंस्पेक्टर और सामान्य मतदान केंद्रों में कांस्टेबल रैंक के पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात होंगे। जबकि इनके साथ ही होमगार्ड को भी ड्यूटी पर लगाया जाएगा।


इनसेट...  
कड़ी नजर रखेगी पुलिस : एसपी
उधर, पुलिस अधीक्षक विरेंद्र तोमर का कहना है कि उन्हें प्रशासन की तरफ से चुनाव ड्यूटी के लिए जो भी दिशानिर्देश मिले थे। उसके हिसाब से कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। उन्होंने बताया कि सभी कर्मचारी सुरक्षा में तैनात रहेंगे और उन्हें संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed